फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   30 new Corona cases came in the district

जिले में कोरोना के 30 नए केस आए

Tue, 20 Oct 2020 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
30 new Corona cases came in the district
बिहादुरगढ़। जिले में सोमवार को संक्रमित होने वालों की संख्या स्वस्थ होने वालों से ज्यादा रही। 30 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि पहले से संक्रमित 18 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इस तरह जिले में एक्टिव केस 246 हो गए। सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया के अनुसार झज्जर में कन्फर्म केस 3064 हो गए हैं और इनमें से 2786 डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को सैंपल पाॅजिटिविटी रेट 2.8 और रिकवरी रेट 90.9 फीसदी रहा। जिले में टेस्टिंग रेशो 9935 व्यक्ति प्रति लाख दर्ज किया गया।
विज्ञापन

यहां मिले संक्रमित
सोमवार को जिले में कोरोना संक्रमित मिले लोगों में झाड़ली, बिरधाना, भदानी, अच्छेज, बुपनियां, बरहाणा, मिलवान पाना बरहाणा, डीघल, आर्य नगर बहादुरगढ़, धर्मपुरा, जटवाड़ा मोहल्ला बहादुरगढ़, शिव कॉलोनी झज्जर, सेक्टर-6, आरजे अस्पताल क्वार्टर नंबर 3 बहादुरगढ़, बैठान पाना बेरी, मातनहेल, दरियापुर, फतेहपुरी, बाल्याण पाना शेरिया, वार्ड नंबर 1 पाना बैठान बेरी, रोहद, जौहरी नगर लाइनपार बहादुरगढ़ शामिल हैं।
विज्ञापन

झज्जर जिले में कोरोना जांच के लिए सोमवार तक कुल 109355 सैंपल लिए गए। 104832 सैंपल की निगेटिव आई। 3064 संक्रमित जिले के निवासी हैं। फिलहाल 1404 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। 1196 को अस्पतालों में आइसोलेट किया गया और 1868 को उनके घरों में ही रखा गया। फिलहाल 246 केस एक्टिव हैं और 2786 को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है। सीएमओ की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल 87 लोग अस्पतालों में आइसोलेट हैं और 159 को घरों में ही आइसोलेट किया गया है। जिले में 1713 कंटेनमेंट जोन बनाए गए। जिनमें से 462 जोन फिलहाल एक्टिव हैं और 1251 को डीकन्टेन किया जा चुका है। शहरी क्षेत्र में 222 और ग्रामीण क्षेत्र में 240 कन्टेंमेंट जोन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed