{"_id":"653040f2a6af3ba52a0118e8","slug":"28-government-model-culture-primary-schools-of-the-district-will-be-supervised-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-4669-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले के 28 राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों का होगा पर्यवेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले के 28 राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों का होगा पर्यवेक्षण
विज्ञापन
झज्जर। शिक्षा दीक्षा पर्यवेक्षण की तरह अब राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों का भी पर्यवेक्षण किया जाएगा। इसके लिए 19 और 20 अक्तूबर का समय तय किया गया है। मुख्यालय की तरफ से इसके लिए शिक्षा दीक्षा टीम की तरह कमेटियों का गठन किया गया है। इसके तहत इन स्कूलों की ढांचागत सुविधाओं, कार्यप्रणाली, अंग्रेजी माध्यम, निपुण क्रियान्वयन, समुचित शिक्षण अधिगम आदि का पर्यवेक्षण किया जाएगा। पर्यवेक्षण के दौरान पठन पाठन के साथ-साथ ढांचागत सुविधाओं तथा आवश्यकताओं का आंकलन भी किया जाएगा। निरीक्षण करने आने वाली टीम में निदेशालय से अधिकारी, एससीईआरटी से अधिकारी, डायट से विषय विशेषज्ञ व डायट प्रधानाचार्य, बीईओ और बीईसी, डिप्टी डीईओ या जिला परियोजना संयोजक, सहायक परियोजना संयोजक, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, जिला गणित विशेषज्ञ, एफएलएन जिला कोर्डिनेटर, बीआरपी तथा एबीआरसी शामिल होंगे।
दो-दो स्कूलों का निरीक्षण करेंगे सदस्य
सात अलग-अलग टीमों की ओर से दो-दो स्कूलों का पर्यवेक्षण किया जाएगा। यह काम 19 व 20 अक्तूबर को होगा। डाटा एकत्रित करने के लिए विभाग ने एक टूल बनाया है तथा संबंधित स्कूलों की ओर से ढांचागत सुविधाओं की पूर्ति के लिए पहले भेजी गई बजट की मांग भी सांझा की गई है। सभी सदस्य ढांचागत सुविधाओं की मांग का सत्यापन करने के लिए यू डाइस और पिछली मांग से मिलान करेंगे। स्कूल की मांग का मौके पर ही सत्यापन किया जाएगा। टीम इस बारे में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों से चर्चा करेगी तथा स्कूल मुखिया एवं एसएमसी प्रधा के हस्ताक्षर करवाए जाएंगे। सभी सत्यापित मांग एक डेटाबेस पर अपलोड की जाएगी ताकि स्कूलों की कलस्टरवार, खंड वार व जिला वार स्थिति का अवलोकन किया जा सके।
यह रहेगी निरीक्षण की समय सारिणी
सुबह 8 बजे प्रार्थना सभा का अवलोकन होगा। सुबह 8:30 से 8:50 तक अध्यापकों से कार्यक्रम के बारे में चर्चा और पर्यवेक्षण के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
8:50 से 12:00 तक निपुण कार्यक्रम के तहत कक्षावार अवलोकन, स्किल पासबुक का मूल्यांकन, एफएलएन की प्रगति का पर्यवेक्षण, अध्यापकों के कक्षा में पढ़ाने के तरीके का अवलोकन, पाठ्य पुस्तकों, कार्य पुस्तकों तथा अन्य सामग्री का वितरण, उपयोग, टेबलेट का उपयोग, स्मार्ट क्लास रूम का अवलोकन होगा।
12 से एक बजे तक स्कूल की कम से कम मांग जैसे कमरों की मांग, शौचालय, चारदीवारी तथा गेट की व्यवस्था, स्कूल पहुंच का मार्ग, पीने के पानी की समुचित व्यवस्था, बिजली की समुचित आपूर्ति, ड्यूल डेस्क तथा स्कूल की रंगाई, पेंट, वाइट वॉश होगा।
एक से 1:30 बजे तक- एसएमसी सदस्यों, अभिभावकों, ग्राम पंचायत, सरपंच, एसएमसी से चर्चा।
1:30 से 2:20 बजे- स्कूल स्टॉप के साथ चर्चा, सुझाव, उपचार व रिपोर्ट लेखन।
बाहर से टीम आएगी और स्कूलों का पर्यवेक्षण किया जाएगा। इसकी सूचना मुख्यालय की तरफ से आई है।
राजेश खन्ना, जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर