फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   26 lakh street will be constructed in Dayanand Nagar

Jhajjar-Bahadurgarh News: दयानंद नगर में 26 लाख होगा गली का निर्माण

Sun, 27 Aug 2023 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 27 Aug 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
26 lakh street will be constructed in Dayanand Nagar
बहादुरगढ़। शहर के वार्ड-12 की दयानंद नगर स्थित गली नंबर-4 का निर्माण होगा। शनिवार को वार्ड की बुजुर्ग महिला उषा देवी ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरूआत की। 26 लाख रुपये खर्च करके सीसी रोड बनाई जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान नप चेयरपर्सन सरोज रमेश राठी, पार्षद मनीषा योगेश धनखड़, वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, जिला महामंत्री अश्विनी शर्मा का लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि किसी भी तरह से वार्डवासियों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। लोगों ने उन्हें अवगत कराया था कि कि इस गली में बारिश के दौरान काफी जलभराव हो जाता है। जिसके कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतें होती है। गली महीनेभर में बनकर तैयार हो जाएगी। पूर्व विधायक कौशिक ने ईओ संजय रोहिल्ला, एमई अर्जुन, जेई दलबीर देशवाल, जेई संदीप व निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार को कहा कि निर्माण सामग्री में किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरतें। शहर में 80 फीसद स्ट्रीट लाइटों की मेंटेनेंस का कार्य पूरा हो चुका है। इस मौके पर पार्षद राजेश तंवर, पार्षद प्रवीन सोनू, पवन रोहिल्ला, हरिमोहन धाकरे, गंगाराम डबास, रामभगत, रणबीर मलिक, जगमोहन, अमित कौशिक, कपिल शर्मा, राणा, सोनू, करण सिंह, रामचंद्र के अलावा राजेश देवी, पूर्णिमा समेत मौजूद रहे। उधर भाजपा के वोटर चेतना महाअभियान को लेकर पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए वोटर फार्म उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed