फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   25 thousand reward crook Deepak arrested

25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

Mon, 16 Aug 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
25 thousand reward crook Deepak arrested
बहादुरगढ़। आसौदा थाना पुलिस ने गत मार्च महीने में गांव रिवाड़ी खेड़ा में हुई युवक की हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पकड़वाने के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस आरोपी से दो दिन के रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

आसौदा थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि 31 मार्च 2021 को रिवाड़ी खेड़ा निवासी अमित की हत्या करने के आरोप में इसी गांव के दीपक को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने अमित की गोली मारकर हत्या करने की वारदात का खुलासा किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार शाम पुलिस की एक टीम थाना आसौदा के एरिया में तैनात थी। पुलिस टीम द्वारा संदेह के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक को काबू किया गया। पूछताछ में सामने आया कि दीपक और अमित में आपसी कहासुनी की रंजिश थी। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अमित की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की उपरोक्त वारदात को सुलझाने और वांछित दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस महानिदेशक ने उपरोक्त केस में 25000 रुपये का इनाम घोषित किया था। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने सोमवार को बहादुरगढ़ में अदालत पेश किया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed