फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   24 won the battle of Corona, 25 new infected

Jhajjar-Bahadurgarh News: 24 ने जीती कोरोना की जंग, 25 मिले नए संक्रमित

Fri, 21 Apr 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 21 Apr 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
24 won the battle of Corona, 25 new infected
कोरोना के सैंपल की जांच करता हुआ स्वास्थ्य कर्मी।
झज्जर। एक तरफ कोरोना संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं, वहीं सार्वजनिक स्थानों पर लोग मास्क व सैनिटाइजर तक का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। यह लापरवाही उन पर भारी पड़ सकती है। जिले में निरंतर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वीरवार को भी कोरोना संक्रमण के 25 मामले मिले हैं, लेकिन राहत की बात यह रही कि 24 लोग ठीक भी हुए हैं। जिले में 76 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से पांच को स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तरफ से होम आइसोलेशन में इलाज मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने व नियमों का पालन करने को लेकर आदेश जारी किए हैं। इन आदेश की नागरिक अस्पताल में धज्जियां उठाई जा रही हैं। अस्पताल में न तो मरीज व उनके परिजन और न ही स्टाफ मास्क लगा रहे। शारीरिक दूरी का भी कोई पालन नहीं किया जा रहा। विभाग की तरफ से वीरवार को 281 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से सावधानी ही बचाव है। लोग कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करें। जिले में मरीज निरंतर बढ़ रहे हैं। वीरवार को 25 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 24 को छुट्टी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. ब्रह्मदीप, सिविल सर्जन, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed