फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीन जीने को मजबूर हैं सेक्टर छह के निवासी

सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीन जीने को मजबूर हैं सेक्टर छह के निवासी

Mon, 18 Mar 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीन जीने को मजबूर हैं सेक्टर छह के निवासी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। रेवाड़ी रोड व गुरुग्राम रोड के बीच स्थित सेक्टर छह के लोग इन दिनों आपराधिक तत्वों से परेशान हैं। वैसे तो सेक्टर में अनेक समस्याएं हैं। लेकिन सुरक्षा को लेकर सबसे बड़ी समस्या है। हर रोज कोई न कोई घटना होती रहती है। इसके बावजूद शहर पुलिस सेक्टर वासियों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। पिछले दिनों सेक्टर के लोग सुरक्षा को लेकर एएसपी से भी मिल चुके हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सेक्टर वासियों का कहना हे कि यहां पर शरारती तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। शाम के समय युवक गाड़ियां व बाइक लेकर आते हैं। कुछ दिन पूर्व चोरी की वारदात भी हो चुकी हैं। सेक्टर निवासी जयप्रकाश के ट्रैक्टरों की दो बैटरियां चोरी कर ली गई थी। उसके बाद एक गाड़ी को भी चोरी करने का प्रयास किया गया लेकिन गाड़ी में सुरक्षा की दृष्टि से सेंटर लॉक लगवाया हुआ था जब चोरों ने गाड़ी को खोलने का प्रयास किया तो गाड़ी से आवाज आने लगी। इसके बाद चोर गाड़ी को छोड़कर भाग गए और गाड़ी चोरी होने से बच गई। वहीं एक युवक के साथ मारपीट भी की गई और युवक को बेहोश कर दिया गया। करीब एक घंटे बाद जब युवक को होश आया तो वह घर पहुंचा। उसके मोबाइल फोन और पैसे भी छीन लिए गए थे।

सेक्टरवासी बोले, यहां सुविधाएं कम, समस्याएं ज्यादा
1. बिजली और पानी की समस्या में तो काफी सुधार है। सड़कों पर एलईडी लाइटें भी लगाई गई हैं। पानी ठीक आने लगा है और बिजली भी काफी हद तक ठीक आ रही है। लेकिन शरारती तत्वों के कारण परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन

ओम प्रकाश ढुल, निवासी सेक्टर-6

2. सेक्टर की सड़कें टूटी हुई हैं। वाहनों के आवागमन के कारण धूल भी उड़ती रहती हैं। टूटी सड़कों की वजह से सेक्टर के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लेकिन हुडा के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामचंद्र, निवासी सेक्टर-6

3. सेक्टर छह में गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले टूटे पड़े हैं। कई बार हुडा के अधिकारियों को शिकायत भी की जा चुकी है। लेकिन नालों की मरम्मत या दोबारा निर्माण को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
जीत सिंह हुड्डा, निवासी सेक्टर-6

4. सेक्टर छह में तीन चार पार्कों का निर्माण कार्य कुछ समय पूर्व शुरू किया गया था। केवल एक पार्क की अब चहारदीवारी का काम शुरू किया गया गया है। बाकी पार्कों का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है और इस कार्य को शुरू नहीं किया जा रहा है।

कृष्ण कुमार, निवासी सेक्टर-6

5. सेक्टर वासियों की समस्याओं को लेकर कई बार जिला प्रशासन और हुडा के अधिकारियों से मिल चुके हैं। लेकिन अधिकारियों की तरफ से आश्वासन ही मिल रहे हैं। यहां पर सुविधाएं कम समस्याएं ज्यादा है।
- अरुण नांदल, मीडिया प्रभारी, सेक्टर कमेटी।

सेक्टर में एक राइडर की ड्यूटी लगाई गई है। वह रात को चक्कर लगाएगी और दिन में भी। शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कुलदीप सिंह, शहर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed