फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ी, दो पर केस दर्ज

पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ी, दो पर केस दर्ज

Thu, 06 Dec 2018 01:59 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ी, दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
बहादुरगढ़। सिटी थाना पुलिस ने मंगलवार की रात को बालोर बाईपास पर जांच के दौरान एक पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ी। गाड़ी में 9 भैंस-कटड़े भरे हुए थे। इस संबंध में चालक व परिचालक पर पशु क्रूरता एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मंगलवार की रात को सिटी पुलिस को सूचना मिली कि पशुओं से भरा एक कैंटर रोहतक से दिल्ली की ओर जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने नाकों पर सुरक्षा बढ़ा दी। बालोर बाईपास पर वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान एक कैंटर को रुकवाया गया। जांच करने पर उसमें भैंस-कटड़े पाए गए। पुलिस ने चालक से इन पशुओं के बारे में जानकारी मांगी तो वह कुछ नहीं बता पाया। इसके बाद पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान दिलशान निवासी नांगलोई दिल्ली व परिचालक की पहचान रहयीशु निवासी नांगलोई के तौर पर हुई है। इन दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed