फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कार सवार युवकों ने नंबरदार के घर पत्थरबाजी के बाद मेन गेट पर झोंके फायर, छत से कूदकर बेटे ने बचाई जान

कार सवार युवकों ने नंबरदार के घर पत्थरबाजी के बाद मेन गेट पर झोंके फायर, छत से कूदकर बेटे ने बचाई जान

Sun, 26 Aug 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
कार सवार युवकों ने नंबरदार के घर पत्थरबाजी के बाद मेन गेट पर झोंके फायर, छत से कूदकर बेटे ने बचाई जान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर के चरखी दरवाजा क्षेत्र निवासी एक नंबरदार के घर में शनिवार दोपहर कार सवार युवकों ने पहले पत्थरबाजी की और फिर फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस दौरान हमलावर मेन गेट के साथ बने कमरे का गेट तोड़कर अंदर घुसने में भी कामयाब हो गए और मकान के अंदर मौजूद नंबरदार के बेटे की डंडों से पिटाई भी की। हालांकि मौका पाकर युवक छत पर चढ़ गया और वहां से पड़ोस के मकान में कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। इसके बाद उसने सिटी पुलिस थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में पीड़ित ने चरखी निवासी कुछ युवकों पर हमला करने के आरोप लगाए हैं।
पुलिस को दी शिकायत में चरखी दरवाजा निवासी नंबरदार रामकिशन के छोटे बेटे राकेश उर्फ डॉक्टर ने बताया कि शुक्रवार देर शाम चरखी निवासी दो लोगों ने उसके बड़े भाई चंद्रपाल को फोन पर धमकी दी थी। शनिवार दोपहर उसका भाई चंद्रपाल किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी मां राजबाला व पिता रामकिशन मौजूद थे। दोपहर करीब तीन बजे तीन-चार गाड़ियों में सवार होकर कुछ युवक उनके घर के सामने पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। राकेश ने बताया कि आवाज सुनकर जब उसने छत से नीचे झांककर देखा तो चरखी के युवक हाथों में डंडे, कुल्हाड़ी व हथियार लिए खड़े थे। इसी दौरान उक्त युवकों की नजर उस पर पड़ गई और इसके बाद उन्होंने उनके मकान के मेन गेट व इसके साथ बने दोनों कमरों के दरवाजों पर डंडों व कुल्हाड़ियों से हमला शुरू कर दिया। राकेश ने बताया कि इस दौरान उक्त युवकों ने छत पर व घर के अंदर पत्थरबाजी भी की। इस दौरान आरोपी लोहे का मेन तोड़ने में नाकामयाब रहे और इसके बाद उन्होंने गेट पर एक के बाद एक कर चार फायर भी झोंके।
विज्ञापन

राकेश ने बताया कि इसी दौरान आरोपी एक कमरे का लकड़ी का दरवाजा तोड़ने में कामयाब हो गए और इसके जरिए घर के अंदर प्रवेश कर गए। राकेश ने बताया कि इससे पहले ही वह छत से उतरकर नीचे आ गया था। उक्त युवकों ने अंदर आते ही उसकी बाइक पर भी डंडे बरसाए और उसकी भी डंडों से पिटाई की। इसी दौरान उसकी मां राजबाला के बीच-बचाव करने पर उसे छत पर भागने का मौका मिल गया। राकेश ने बताया कि छत पर जाने के बाद वह उनके घर के पीछे बने मकान में कूद गया और वहां से भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, करीब आधे घंटे तक उत्पात मचाने के बाद आरोपी गाड़ियों में बैठकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर उसका भाई चंद्रपाल घर पहुंचा। इधर मामले की सूचना पाकर सिटी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों भाई चंद्रपाल व राकेश सिटी पुलिस थाने पहुंचे और अपनी लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलियां चलाने के बाद खोल भी उठा ले गए आरोपी
राकेश व उसकी मां राजबाला ने बताया कि आरोपियों ने उनके मेन गेट पर गोलियां भी दागी और इससे हड़कंप मच गया। उन्होंने बताया कि गोली लोहे के गेट से पार नहीं हुई और इसके चलते उनकी जान बच गई। राजबाला ने बताया कि आरोपियों ने छत पर जाकर भी फायरिंग की। गोली चलाने के बाद आरोपी जाने से पहले रुमाल में उठाकर सभी खोल भी ले गए।

पहले कुत्ते ने तो बाद में मां ने बचाई राकेश की जान
राकेश ने बताया कि उनका कुत्ता मेन गेट के पास ही बंधा हुआ था। गेट तोड़ने के बाद जब हमलावर घर के अंदर दाखिल होने लगे तो उनके कुत्ते ने पहले उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया और करीब पांच मिनट तक बाहर ही रोके रखा। इस दौरान हमलावरों ने कुत्ते पर डंडे बरसा दिए। उनके डंडे मारने से कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। राकेश ने बताया कि इसके बाद उसकी मां राजबाला हमलावरों के सामने खड़ी हो गई और उसे छत पर चढ़ने का समय मिल गया।

पुलिस के पास इस संबंध में शिकायत आई है जिसके आधार पर जांच हमने शुरू कर दी है। घटना का पता चलते ही पीसीआर को मौके पर भेजा गया था।
-गौरव कुमार, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed