{"_id":"59a7125f4f1c1b15278b48a6","slug":"21504121439-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाला गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाला गिरफ्तार, जेल भेजा
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
लिफ्ट लेकर एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने के मामले में थाना लाइनपार पुलिस ने आरोपी को एक दिन का रिमांड पूरा होने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।
उप निरीक्षक कुलबीर सिंह ने बताया कि 19 अप्रैल को गांव रिढाऊ जिला सोनीपत निवासी धर्मेंद्र से लिफ्ट के बहाने कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर गाड़ी, मोबाइल और नकदी छीनने के मामले में एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर एक दिन का रिमांड लिया था। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी आकाश निवासी जनता कॉलोनी रोहतक किसी अन्य मामले में गुरुग्राम भोंडसी जेल में बंद था। रिमांड पर पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर छीनी गई एसेंट गाड़ी को दुर्घटनाग्रस्त हालत में गांव सोलधा बादली रोड से तथा छीने गए मोबाइल फोन को आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से बरामद किया गया। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।