{"_id":"6440481d555647b886040788","slug":"210-lakhs-stolen-from-womans-account-bahadurgarh-news-c-17-1-127782-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला के खाते से 2.10 लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला के खाते से 2.10 लाख उड़ाए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। ठगी के मामले नहीं थम रहे। अब एक महिला के खाते से दो लाख से अधिक रुपये साफ कर दिए गए। शातिर शख्स ने मकान किराये पर लेने के नाम पर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता महिला ने पुलिस को शिकायत दे दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में ज्योइता राय ने कहा है कि उन्हें अपना मकान किराये पर देना था। इसलिए एक विज्ञापन की साइट पर विज्ञापन डाल दिया। कुछ दिन पहले एक व्यक्ति की हमारे पास कॉल आई। कॉलर ने मकान किराये पर लेने की बात कही। बातचीत शुरू हुई और सहमति बन गई। मैंने उससे एडवांस मांगा तो कॉलर ने अकाउंट नंबर मांगा। मैंने उसको अपना खाता नंबर दे दिया। उसने अपना खाता नंबर भी एड करने के लिए दिया और पांच रुपये भेजने को कहा। फिर एक पिन नंबर दिया। जैसे ही पिन डाला तो मेरे खाते से रुपये कटने शुरू हो गए। दो ट्रांजक्शन हुई और खाते से 2 लाख 10 हजार 265 रुपये कट गए। इसके बाद आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसने जवाब नहीं दिया। आरोपी ने धोखाधड़ी की है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उधर, सिटी पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच शुरू कर दी है। आरोपी की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द से जल्द मामले को सुलझाने की कोशिश रहेगी।