{"_id":"5c6c5429bdec2273ab607a0f","slug":"201550603305-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की लत आर्थिक और शारीरिक कमजोरी का कारण: वसुधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की लत आर्थिक और शारीरिक कमजोरी का कारण: वसुधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। नशे की लत गरीबी का मुख्य कारण है क्योंकि नशा आर्थिक और शारीरिक रूप से हमें कमजोर बनाता है। यह उद्गार ब्रह्माकुमारीज संस्था के सहयोग से जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के दौरान गोपालवास, बड़राई, धनासरी व नांधा गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए झोझूकलां- कादमा क्षेत्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी वसुधा ने व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि आज 90 प्रतिशत लोग 15 से 25 वर्ष की आयु में नशीले पदार्थों के आदी बन जाते हैं। इसके चलते नशा रूपी राक्षस युवा अवस्था की शक्तियों को कमजोर कर रहा है। आज माता-पिता को अपने बच्चों की तरफ ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी ज्योति ने कहा कि राजयोग ऐसी पद्धति है जिससे हम अपने मन को शांत व आनंदमय बना सकते हैं। इस अवसर पर बीड़ी, सिगरेट व शराब छोड़ने की दवाई निशुल्क प्रदान की गई। ब्रह्माकुमार चंद्रभान ने व्यसन मुक्ति का गीत सुनाया तथा धर्मवीर ने अपने अनुभव के द्वारा बताया कि कैसे राजयोग को अपनाकर व्यसन से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं।