{"_id":"5c1550ffbdec22554c2a9339","slug":"201544900863-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिफाल्टर उपभोक्ताओं के 6.60लाख माफ किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफाल्टर उपभोक्ताओं के 6.60लाख माफ किए
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां। शनिवार को बिजली निगम के बौंदकलां कार्यालय में आयोजित खुले दरबार में बिजली बिल माफी योजना के तहत बिजली निगम ने 23 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के 6.60 लाख रुपये माफ कर दिए।
एसडीओ जेपी घणघस ने बताया कि बौंद कलां निगम कार्यालय में आयोजित खुले दरबार में बौंदकलां, बौंदखुर्द, रणकोली, निमड़ी, मालकोष व ऊण के डिफाल्टर उपभोक्ताओं के 42 आवेदन पहुंचे थे। इनमें से निगम ने 23 डिफाल्टर उपभोक्ताओं से 1.56 लाख रुपये बिलों की राशि के तौर पर जमा करवाए। इन डिफाल्टर उपभोक्ताओं के 6.60 लाख रुपये माफ करके फायदा पहुंचाया गया है। खुले दरबार में ही 12 बिजली उपभोक्ताओं के मीटर भी बदले गए हैं।
एसडीओ जेपी घणघस ने बताया कि बिजली निगम की बिजली माफी योजना केवल 31 दिसंबर तक ही रहेगी। उसके बाद बिजली बिलों का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसलिए डिफाल्टर उपभोक्ताओं को माफी योजना का लाभ उठाना चाहिए। खुले दरबार में जेई प्रवीन कुमार, धर्मबीर शर्मा, सन्नी, जिले सिंह, अशोक कुम ार समेत अन्य बिजली कर्मचारी भी उपस्थित थे।