फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   फार्म जमा करवाने के लिए दिनभर भटकते रहे बेरोजगार युवा

फार्म जमा करवाने के लिए दिनभर भटकते रहे बेरोजगार युवा

Sat, 20 Oct 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
फार्म जमा करवाने के लिए दिनभर भटकते रहे बेरोजगार युवा
चरखी दादरी। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर सरकार की ओर से अनुबंध पर की जाने वाली चालक-परिचालकों की भर्ती के लिए बेरोजगार दिनभर डिपो कार्यालय में भटकते रहे। इस समय इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर रखी है। डिपो अधिकारियों का कहना है कि 24 व 25 अक्तूबर को इन उम्मीदवारों के आवेदन जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन

= रोडवेज डिपो में कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से बस सेवा प्रभावित होने पर सरकार ने नए कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत चालक व परिचालकों की भर्ती की जानी है हालाकि डिपो वाइज कुल रिक्त पदों का विवरण अभी नहीं दिया गया है। शुक्रवार को इन पदों पर आवेदन करने के लिए बेरोजगार युवा दिनभर भागदौड़ करते रहे। युवा फार्म जमा करवाने के लिए डिपो कार्यालय पहुुंचे लेकिन डिपो में कार्यरत अधिकारियों द्वारा फार्म जमा करने से इंकार कर दिया। ऐसे में दिनभर युवाओं को विभिन्न ब्रांचों के कार्यालयों में भागदौड़ करनी पड़ी।
विज्ञापन


परिचालक पद का मेरा 13 साल का अनुभव है। जब मैं डिपो कार्यालय में फार्म जमा करवानेे पहुंचा तो अधिकारियों ने फार्म जमा करने से इंकार कर दिया। धर्मेंद्र, गोपालवास
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे परिचालक पद पर आवेदन करना है। शुक्रवार को जब मैं डिपो कार्यालय में अपना आवेदन जमा करवाने पहुंचा तो अधिकारियों ने आवेदन जमा नहीं किया जिससे मायूस लौटना पड़ रहा है। नरेंद्र, झामरी

परिचालक पद पर आवेदन के लिए मैं डिपो कार्यालय में पहुंचा तो आवेदन 24 या 25 को जमा कराने की बात कही गई। विभाग को भर्ती प्रक्रिया के लिए सभी हिदायतें पहले ही स्पष्ट कर देनी चाहिए थी।

सतेंद्र, मकड़ानी

उसने चालक पद के लिए आवेदन जमा करवाना था लेकिन जमा न करने पर उसे निराशा हाथ लगी। इस पद के लिए उसका 11 साल का अनुभव है।
योगेंद्र, बडराई

जिन उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन कर दिया है उनके ऑनलाइन फार्म की प्रति डिपो कार्यालय में 24 व 25 अक्तूबर को जमा की जाएगी। उम्मीदवारों को चाहिए कि वे डिपो कार्यालय के चक्कर न लगाए पहले अपना ऑनलाइन आवेदन करें।
धनराज कुंडू, जीएम, रोडवेज डिपो चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed