फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जमीनी विवाद में एक की मौत, पांच रेफर

जमीनी विवाद में एक की मौत, पांच रेफर

Sat, 10 Jun 2017 10:07 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में एक की मौत, पांच रेफर
जमीन विवाद में एक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन

घसौला गांव में जमीन पर कब्जा लेने के लिए भिडे़ दो पक्ष
चार को पीजीआई और दो भिवानी सिविल अस्पताल रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव घसौला में जमीन विवाद को लेकर शनिवार सुबह दो पक्षों भिड़ गए। इस विवाद में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हुए। घायलों में से दादरी सिविल अस्पताल से चार को रोहतक पीजीआई और दो को भिवानी रेफर कर दिया गया। पीजीआई रेफर किए गए चार में से एक ने रास्ते ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर दूसरे पक्ष की चार महिलाओं सहित 15 लोगों पर नामजद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम रविवार सुबह करवाया जाएगा। वहीं, झगड़े में घायल दूसरे पक्ष के लोगों के अभी बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।
पुलिस के अनुसार घसौला निवासी दो पक्षों के बीच शनिवार सुबह जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद में एक पक्ष से जगत नारायण, अश्वनी व दीपक घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष से रघबीर, टेकराम व सुरेंद्र को भी गंभीर चोटें आई। सभी घायलों को उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जगत नारायण, अश्वनी, रघबीर, टेकराम को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया जबकि सुरेंद्र व दीपक को भिवानी सिविल अस्पताल भेजा गया। पीजीआई में चिकित्सकों ने जगत नारायण को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान गांव में तनाव की स्थिति पैदा होने से सदर थाना पुलिस टीम घसौला पहुंची और पीजीआई से सूचना मिलते सदर थाना एएसआई जोगेंद्र कुुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिजन अरुण कुमार के बयान पर टेकराम, रघबीर, बलजीत, साहिल, सुजीत, सुमित, मांगेराम, रमेश, कपि, सुरेंद्र सिंह, मुन्नी देवी, जर्मनी देवी, प्रियंका व सुनीता देवी के खिलाफ हत्या का नामजद मामला दर्ज कर लिया है। घायल दूसरे पक्ष के पुलिस रविवार को बयान दर्ज करेगी। वहीं, मृतक जगत नारायण के शव का पोस्टमार्टम भी रविवार को करवाया जाएगा।
विज्ञापन

कोर्ट में विचाराधीन है जमीन विवाद
जांच अधिकारी एएसआई जोगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है और यह मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। एएसआई जोगेंद्र ने बताया कि एक पक्ष जमीन की कीमत देने का तर्क देते हुए इस पर अपना हक बता रहा है तो दूसरा पक्ष इससे इंकार कर रहा है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगें उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
मृतक जगत नारायण के परिजन अरुण के बयान मैंने दर्ज कर लिए है। शव का पोस्टमार्टम रविवार सुबह करवाया जाएगा। इस संबंध में पुलिस ने टेकराम, रघबीर, बलजीत, साहिल, सुजीत, सुमित, मांगेराम, रमेश, कपि, सुरेंद्र सिंह, मुन्नी देवी, जर्मनी देवी, प्रियंका व सुनीता देवी के खिलाफ हत्या का नामजद मामला दर्ज किया है।
एएसआई जोगेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, सदर थाना
फोटो 36
सिविल अस्पताल से घायल जगत नारायण को पीजीआई रोहतक रेफर करते हुए।
फोटो 37
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल अश्वनी।
फोटो 38
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन रघवीर व टेकराम।
फोटो 39
अस्पताल में उपचाराधीन घायल दीपक।
फोटो 40
सिविल अस्पताल में घायल अश्वनी को प्राथमिक उपचार देते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed