शहर के छिकारा चौक के पास एक व्यक्ति की बाइक की डिग्गी का ताला तोड़कर 2 लाख 20 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया गया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव खातीवास निवासी दयाकिशन ने बताया कि उसने यश बैंक से 1,20,000 रुपये, एसबीआई बैंक से एक लाख रुपये निकलवा कर छिकारा चौक पर बिनौले का भाव पूछने गया था। आकर देखा तो डिग्गी का ताला तोड़कर सारे पैसे गायब मिले। उसका कहना है कि यह पैसे उसने आने भांजे को मकान के निर्माण के लिए देने थे। शहर पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक जयभगवान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है।