फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   36 बिरादरी के सहयोग से बदलेंगे राजनीति के मायने : संजय

36 बिरादरी के सहयोग से बदलेंगे राजनीति के मायने : संजय

Mon, 18 Mar 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
36 बिरादरी के सहयोग से बदलेंगे राजनीति के मायने : संजय
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। हलके के गांव आसोदा में रविवार को नवनियुक्त जेजेपी हलका प्रधान संजय दलाल का स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने 36 बिरादरी की पगड़ी बांधकर संजय दलाल का सम्मान किया। दलाल ने कहा कि आपके स्नेह प्यार और आशीर्वाद से आपके द्वारा बांधी गई इस पगड़ी को कभी झुकने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि सभी 36 बिरादरी के सहयोग से हम सब मिलकर राजनीति के मायने बदलने का काम करेंगे। अब समय है जात पात धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर 36 बिरादरी को एक साथ लेकर प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदलने की ओर अग्रसर सांसद दुष्यंत चौटाला के कंधे मजबूत करने का है। दलाल के गांव आसौदा में पहुंचने पर युवाओं ने पार्टी में अपनी आस्था जताई और संजय दलाल के नेतृत्व में पार्टी का दामन थामा। युवाओं का कहना था कि जेजेपी एकमात्र पार्टी है जो युवाओं के अधिकारों की आवाज को सड़क से लेकर संसद तक पहुंचाने का काम करती है। इस मौके पर रविंद्र (गोलू), मोहित (माहला), अमित, धीरज, इशू, नवनीत,आशीष, जोगिंदर, सुमित, अजय भारद्वाज, विकास पांचाल, जेजेपी में आस्था जताई। सोनिया दत्त के प्रयासों से राजबाला, बृजेश, कमलेश, राजरानी, बाली, सहित अन्य कई महिलाओं ने भी जेजेपी में अपने आस्था जताई। इस मौके पर पूर्व प्रधान पाले, आसौदा सिवान के सरपंच विनोद दलाल, समाजसेवी अनिल प्रधान, राजकुमार जून, चांद माजरा, चौधरी दिलबाग सिंह, पूर्व पार्षद राजू दलाल, पूर्व पार्षद धीराज खटक, पप्पू दलाल, सनवीर दलाल, रूपेश राठी, सुरेंद्र अहलावत, डॉ अमित दलाल, पप्पल पहलवान, हरीश दलाल, विनोद जून, अमित गुलिया, मुकेश सिहाग, राकेश सिहाग, जीवन वाल्मीकि, संजय जून, रूपल आसौदा, ओमें आसौदा, सूरजे आसौदा, प्रदीप बाल्मीकि, काशू आसौदा, प्रेम आसौदा, सौरभ जांगड़ा, अमित शर्मा, सतीश बाल्मीकि, अमित बाल्मीकि सहित अनेकों कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed