फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शिक्षा बोर्ड एचटेट घोटाला पर अध्यापक करेंगे प्रदर्शन

शिक्षा बोर्ड एचटेट घोटाला पर अध्यापक करेंगे प्रदर्शन

Mon, 17 Dec 2018 12:51 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड एचटेट घोटाला पर अध्यापक करेंगे प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक सर्वकर्मचारी संघ कार्यालय में आयोजित की गई। जिला प्रधान रमेश जाखड़ ने अध्यक्षता की रमेश जाखड़ ने कहा कि 20 दिसंबर को जिला उपायुक्त कार्यालयों पर समान काम समान वेतन, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना आदि मांगों को लेकर होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई है। रमेश जाखड़ ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में वर्ष 2017 में एचटेट परीक्षा में हुए घोटाले व भ्रष्टाचार के खिलाफ बोर्ड चेयरमैन के कैंप कार्यालय हिसार में 25 दिसंबर को प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अध्यापक संघ सक्षम परीक्षा के नाम पर अवकाश के दिन स्कूल लगाने के आदेशों की भी निंदा करता है।

संघ नेताओं ने एचआरएमएस की त्रुटियों को दूर करने, निजी मिसल वापिस मंगवाने व अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति राशि शीघ्र जारी करवाने की मांग उठाई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव रामपाल रामबास ने कहा कि आठ व नौ जनवरी 2019 को सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ, पुरानी पेंशन व एक्सग्रेसिया रोजगार स्कीम बहाल करने, रोडवेज सहित जन सेवाओं के निजीकरण पर रोक लगाने आदि मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शिक्षक वर्ग बढ़ चढ़कर भाग लेगा। इस अवसर पर विजय लांबा, सर्वकर्मचारी संघ के जिला सह-संयोजक कृष्ण कुमार , जिला ऑडिटर कृष्ण शास्त्री, सुंदरपाल फौगाट, खंड दादरी प्रधान राजेंद्र, सचिव रवींद्र, बौंद खंड प्रधान कृष्ण सिंह, जिला कोषाध्यक्ष जयवीर चाहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed