{"_id":"5bf1cb9bbdec2269845aabf6","slug":"191542572955-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पालक काटने गया था परिवार, चोर उड़ा ले गए जेवर व नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पालक काटने गया था परिवार, चोर उड़ा ले गए जेवर व नकदी
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। खेत में पालक काटने गए एक किसान परिवार के मकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर मकान में से 55 हजार रुपये की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नया गांव का निवासी सतबीर किसान है। शनिवार की दोपहर सतबीर व परिवार के अन्य सदस्य अपने खेतों में पालक काटने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान चोर गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देने के बाद रफूचक्कर हो गए। काम पूरा होने के बाद जब शाम चार बजे जब सतबीर व अन्य सदस्य अपने घर लौटे तो इनके मकान का मुख्य गेट खुला हुआ था। गेट खुला देख इनके पंाव तले जमीन सरक गई। अंदर गए तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। जांच की गई तो बैड में रखी 55 हजार रुपये की नकदी, संदूक में रखे सोने के दो हार, दो सोने की अंगूठी, दो जोड़ी बालियां, एक जोड़ी चांदी की पांजेब व सेट गायब था। इसके बाद सतबीर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। उधर, सदर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।