फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जितेंद्र पहलवान ने जबलपुर में जीता गोल्ड

जितेंद्र पहलवान ने जबलपुर में जीता गोल्ड

Tue, 09 Oct 2018 02:13 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
जितेंद्र पहलवान ने जबलपुर में जीता गोल्ड

विज्ञापन
बहादुरगढ़ (ब्यूरो)। जबलपुर में 4 से 6 अक्तूबर को हुई रेलवे कुश्ती चैंपियनशिप में बुपनियां अखाड़े के पहलवान जितेंद्र ने गोल्ड मेडल हासिल किया। उसकी जीत पर कोच और साथी पहलवानों ने खुशी जताई है। लौटने पर अखाड़े में उसका जोरदार अभिनंदन किया जाएगा।

जबलपुर में ऑल इंडिया इंटर रेलवे कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। रेलवे के तमाम पहलवानों ने इसमें भाग लिया। इसमें बहादुरगढ़ खंड के जयवीर अखाड़ा के पहलवान जितेंद्र ने शानदार प्रदर्शन किया। नार्दन रेलवे की तरफ से खेलते हुए जितेंद्र ने 86 किलोग्राम में गोल्ड मेडल जीता। कोच जयवीर ने कहा कि जितेंद्र बेहद होनहार पहलवान है। वह कई बार नेशनल, इंटरनेशनल चैंपियनशिप में पदक जीतने के अलावा कॉमनवेलथ चैंपियनशिप में जीत दर्ज कर चुका है। उन्हें पूरा भरोसा है कि जितेंद्र एक दिन ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतेगा। जितेंद्र रेलवे में टीसी है। लौटने पर उसका अभिनंदन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed