फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बफिजली जरनेटर न होने व लंबे पावर कट होने से पेयजल आपूर्ति पटरी से उतरी

बफिजली जरनेटर न होने व लंबे पावर कट होने से पेयजल आपूर्ति पटरी से उतरी

Fri, 10 Nov 2017 02:46 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
बफिजली जरनेटर न होने व लंबे पावर कट होने से पेयजल आपूर्ति पटरी से उतरी
लंबे पावर कट होने से पेयजल आपूर्ति बाधित
विज्ञापन

चरखी दादरी।
बूस्टिंग और जलघरों में बिजली जनरेटर सिस्टम न होने और रोजाना चार से पांच घंटे के कट लगने से पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। हालांकि विभाग रोजाना 17 घंटे पानी सप्लाई की बात कर रहा है लेकिन पावर कटों से सप्लाई नियमित नहीं हो पा रही है। इस समय नहरों में भी पानी की कमी नहीं है।
जनस्वास्थ्य विभाग सुबह पांच बजे पानी की आपूर्ति शुरू कर देता है, लेकिन बिजली की नियमित आपूर्ति न होने से पानी की नियमित आपूर्ति चरमरा गई है। पिछले 10 रोज से नहरी पानी की कोई कमी भी नहीं है फिर पानी की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोगों के अनुसार जब कालोनी में पानी की आपूर्ति होती है तो उस समय पावर कट लग जाता है। जिससे पानी का यह संकट सही व्यवस्था के अभाव में बढ़ रहा है।
विज्ञापन

---
शहर के जलघरों में नहीं पानी की कमी
जलघरों में इस समय पानी की कोई कमी नहीं है। चंपापुरी व रामनगर दोनों ही जलघर पानी से लबालब हैं। फिर भी घिकाड़ा रोड व रोहतक के साथ लगते एरिया और रेलवे लाइन के साथ लगती कॉलोनी में भी पानी का संकट है। इसी प्रकार शहर की प्रेमनगर कॉलोनी में भी बिजली कटों की वजह से पानी का संकट रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मेेन बूस्टिंग स्टेशनों पर हो जरनेटर व्यवस्था
शहर के मेन बूस्टिंग स्टेशनों पर बिजली की नियमित आपूर्ति पर भी ध्यान देने की जरूरत है। यहां भी छोटे स्तर के जरनेटर लगाने की जरूरत है ताकि कॉलोनियों में रोजाना पानी की आपूर्ति होती रहे। शहर में इस समय नौ बूस्टिंग स्टेशन हैं जिनके जरिए पूरे शहर में पानी की आपूर्ति की जाती है। पुराने बूस्टिंग स्टेशनों को आधुनिक तकनीक से अपडेट करने की भी जरूरत है। कई बूस्टिंग कंडम हो चुके हैं, जिससे पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इन पुराने बूस्टिंग का प्रेशर लंबा समय बीत जाने पर कम हो गया है। बिजली मोटरों की क्षमता कम हो गई है।

---
वर्सन-
विभाग का रोजाना 17 घंटे पानी की सप्लाई का शेड्यूल है। जलघरों में पानी की कमी नहीं है। बिजली कटों से आपूर्ति में थोड़ा व्यवधान आने पर अतिरिक्त पानी सप्लाई कर इस कमी को पूरा कर दिया जाता है।
जेई समुद्र सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed