{"_id":"59a71a424f1c1b10278b4827","slug":"191504123458-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक शाखा मर्ज करने पर विधायक ने सौंपा मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक शाखा मर्ज करने पर विधायक ने सौंपा मांगपत्र
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक शाखा मर्ज करने पर विधायक ने सौंपा मांगपत्र
उपभोक्ताओं की शिकायत पर बैंक अधिकारियों से मिले विधायक राजदीप फौगाट, बैंक शाखा मर्ज न करने की रखी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय रोहतक रोड शाखा का लोहारू रोड केंद्र में मर्ज करने से संभावित परेशानियों को लेकर बुधवार को उपभोक्ता विधायक राजदीप फौगाट से मिले। उन्होंने विधायक को शाखा मर्ज होने के बाद बढ़ने वाली दिक्कतों से अवगत कराया और मांग की कि बैंक प्रबंधन के इस फैसले को रोका जाए। बैंक उपभोक्ताओं की समस्याओं को देखते हुए विधायक ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सीजीएम और जीएम से दूरभाष पर बात की और उनके नाम पत्र लिखकर बैंक शाखा मर्ज न करने की मांग की। विधायक का कहना है कि बैंक शाखा के मर्ज को रोकने के लिए वे प्रयासरत हैं और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
सीजीएम को लिखे पत्र में विधायक ने कहा है कि रोहतक रोड शाखा के ग्राहकों व सरकारी विभागों के कर्मचारियों के माध्यम से उन्हें सूचना मिली है कि इस शाखा को लोहारू रोड शाखा में मर्ज करने की रणनीति है। यह शाखा दादरी शहर के मध्य में स्थित है। इस शाखा में बगैर किसी साधन के आम ग्राहक अपना लेन देन आसानी से कर सकता है। सुरक्षा की दृष्टि से भी यह ब्रांच शहर थाना व महिला थाना से केवल 20-30 कदम की दूरी पर पड़ती है। इसलिए इस शाखा में कोई भी व्यक्ति अपने पैसे का लेनदेन सुरक्षात्मक ढंग से कर सकता है। उन्होंने बताया कि इस शाखा में उपभोक्ताओं की संख्या भी करीब 10 हजार के पार है। इसलिए इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए इस ब्रांच को किसी आम ब्रांच में मर्ज न किया जाए। इस मौके पर पार्षद मनोज वर्मा, पार्षद आनंद कुमार, पार्षद प्रतिनिधि जयसिंह लांबा, अनिल कुमार, सूरज बैनीवाल आदि मौजूद थे।
फोटो 33
बैंक शाखा मर्ज करने को लेकर ज्ञापन सौंपते विधायक राजदीप फौगाट।