{"_id":"5bf703b3bdec224167138e85","slug":"181542914995-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर के लिए दो दिसंबर को सौंपेंगे सांसद को ज्ञापन: वासु मतानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर के लिए दो दिसंबर को सौंपेंगे सांसद को ज्ञापन: वासु मतानी
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। श्री रामलला की जन्मस्थली अयोध्या में सरकार सोमनाथ की तर्ज पर जन भावनाओं का सम्मान कर अध्यादेश लाकर जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण करवाएं। यह बात विश्व हिंदू परिषद भिवानी लोकसभा क्षेत्र के सह संयोजक वासु मतान ने दादरी में कार्यकर्ताओं से कही। वासु मतान ने कहा कि इस समय पूरे देश में राम जन्मभूमि आंदोलन फिर से खड़ा हो रहा है जिसकी शुरुआत 25 नवंबर को अयोध्या में विराट जनसभा से होगी जिसमें हजारों साधु-संत भाग लेंगे। वासु मतानी ने कहा कि देश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में धर्मसभाएं करके सांसदों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे और कानून बनाने के लिए समर्थन मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर हिंदुत्व की आस्था का प्रश्न है। राम भारत देश के आराध्य है।
उन्होंने कहा कि पिछले 400 सालों से जो काम अधूरा पड़ा है उसको अब पूरा करने का समय आ गया है जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के विषय को लेकर दो दिसंबर को महेंद्रगढ़ में विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में संत-महंतों की विशाल धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें दादरी और आसपास के क्षेत्र के हजारों राम भगत भाग लेंगे और भिवानी- महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मवीर को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने आम जनमानस से आह्वान किया कि दो दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली धर्म सभा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर राम मंदिर निर्माण की अपनी मांग सरकार के सामने पुरजोर तरीके से रखें। इस दौरान उनके साथ जिला संयोजक रजनीश सुहाग, बलवान खेड़ा, ईश्वर शेखावत, धर्मवीर फरटिया, नत्थू सिंह, महा सिंह फरटिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।