{"_id":"5a931ec74f1c1bd34b8bad65","slug":"181519591111-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनहितकारी होगा राज्य का आगामी बजट : सीएम (स्टेट पेज के लिए प्रस्तावित खबर)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनहितकारी होगा राज्य का आगामी बजट : सीएम (स्टेट पेज के लिए प्रस्तावित खबर)
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए स्थायी उपाय कर रही है। इसके लिए भर्ती व्यवस्था को पारदर्शी किया गया है। कौशल विकास पर भी जोर दिया जा रहा है। राज्य के आगामी बजट से भी सरकार की नीति स्पष्ट हो जाएगी जबकि पिछली सरकारें टैंपोरेरी खाते खोलकर चली गईं।
बहादुरगढ़ में कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का आने वाला बजट जनहितकारी होगा। बजट को लेकर पूरी रूपरेखा तैयार की ली गई है और यह बजट पिछले बजट से बड़ा होगा। बजट से सरकार की जनहितैषी नीति का खुलासा हो जाएगा। इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।
रोजगार के अवसरों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने रोजगार के स्थायी उपाय नहीं किए। वे खाते खोलकर चले गए। बिना किसी व्यवस्था के जिसको जहां चाहा वहां टिका दिया जबकि वर्तमान सरकार का ध्यान आधारभूत ढांचागत विकास करने के साथ ही कौशल विकास पर है। युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा की ओर लेने जाने में सरकार अपनी जिम्मेवारी निभा रही है। सरकार ने प्रदेश में सवा तीन साल के कार्यकाल में वर्ग भेद की नीति को खत्म करते हुए पारदर्शिता के साथ काम किया है। भ्रष्टाचार को जड़मूल से समाप्त करने का लक्ष्य सामने रख हम आगे बढ़ रहे हैं और व्यक्तित्व विकास की विचारधारा के साथ सकारात्मक रूप से व्यवस्थित माहौल प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
जनहितकारी होगा राज्य का बजट : सीएम
-रोजगार के टैंपोरेरी खाते खोलकर चली गई पिछली सरकार
-अब स्थायी उपाय के लिए कर रहे हैं कौशल विकास
-बहादुरगढ़ में सीएम ने दिए पत्रकारों के सवालों के जवाब