{"_id":"598cb5684f1c1b8d418b4611","slug":"181502393704-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घिकाड़ा पंप हाउस पर मिला अज्ञात किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घिकाड़ा पंप हाउस पर मिला अज्ञात किशोर का शव
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिकाड़ा पंप हाउस पर मिला किशोर का शव
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
घिकाड़ा पंप हाउस पर वीरवार सुबह एक अज्ञात किशोर का शव मिला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। देर शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हा पाई थी। मृतक की उम्र करीब 15 वर्ष है। शव करीब एक सप्ताह पुराना है। सिविल अस्पताल से चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के लिए शव को पीजीआई रोहतक भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घिकाड़ा पंप हाउस पर वीरवार सुबह एक शव उतराता मिला। वहां तैनात कर्मचारी ने तुरंत इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। गली-सड़ी हालत में होने के कारण शव की पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस शव को सिविल अस्पताल ले आई। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी प्रेम कुमार का कहना है कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।