फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कबडडी में नीमली व खो-खो में सांजरवास प्रथम

कबडडी में नीमली व खो-खो में सांजरवास प्रथम

Wed, 09 Aug 2017 01:32 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
कबडडी में नीमली व खो-खो में सांजरवास प्रथम
कबड्डी में नीमली और खो-खो में सांजरवास प्रथम
विज्ञापन

चरखी दादरी।
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अचीना में मंगलवार को खंड स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई । इस दौरान कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक पाठशाला नीमली की टीम विजयी रही। वहीं राजकीय प्राथमिक पाठशाला अचीना की टीम दूसरे स्थान पर रही। ये जानकारी बौंद कलां बीईईओ कुलदीप सिंह ने दी।

इसी प्रकार खो-खो खेल में राजकीय प्राथमिक पाठशाला सांजरवास प्रथम व राजकीय प्राथमिक पाठशाला अचीना की टीम दूसरे स्थान पर रही। कुश्ती खेल में 20 किलोग्राम भार वर्ग में श्रीराम पब्लिक स्कूल बौंद कलां का खिलाड़ी हितेश प्रथम रहा। दूसरा स्थान राजकीय प्राइमरी स्कूल भागवी के तरूण ने प्राप्त किया। 22 किलोग्राम वर्ग में राजकीय प्राइमरी स्कूल सांजरवास का हिमांशु प्रथम व राजकीय प्राइमरी स्कूल नीमला का सन्नी दूसरे स्थान पर रहा। 24 किलोग्राम वर्ग में राजकीय प्राइमरी स्कूल सांजरवास के साहिल ने बाजी मारी। 26 किलोग्राम भार वर्ग में राजकीय स्कूल बौंद कलां का परमजीत प्रथम व गांव फौगाट स्थित सरस्वती स्कूल का रिंकू द्वितीय रहा। 28 किलोवर्ग में सरस्वती स्कूल का गौरव प्रथम व राजकीय स्कूल बास -रानीला का नीरज दूसरे स्थान पर रहा। 30 किलोग्राम भार वर्ग में बौंद कलां का योगेश विजेता बना। 32 किलोग्राम वर्ग में बीसीएम रानीला का विवेक प्रथम रहा। 34 किलोग्राम वर्ग में बौंद कलां का यश प्रथम रहा। 34 किलोग्राम प्लस में एचपीएसएस इमलोटा स्कूल का राहुल विजेता बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed