{"_id":"5c71b466bdec224a415dd2d0","slug":"171550955622-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण पहुंचे आउटरीच ओपीडी, सुरक्षाकर्मियों ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण पहुंचे आउटरीच ओपीडी, सुरक्षाकर्मियों ने रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण बोले- बाढ़सा से नहीं उठाने देंगे एक ईंट, ओपीडी के बाहर जताया रोष
बादली। बाढ़सा के एम्स-2 पर दो दिनों से चल रहे मामले में शनिवार को ग्रामीण आउटरीच ओपीडी के बाहर पहुंचे और रोष जाहिर किया। हालांकि ग्रामीणों को ओपीडी भवन में जाने से सुरक्षा कर्मियों ने रोक लिया। बाद में ग्रामीणों ने ओपीडी परिसर में प्रदर्शन करते हुए कहा कि बाढ़सा की एक ईंट भी रेवाड़ी ले जाने का सपना सरकार छोड़ दे क्योंकि गुलिया-24 खाप के ग्रामीण कमजोर नहीं है।
प्रदर्शन करने वालों को बादली, दरियापुर, लाडपुर, बाढ़सा, देवरखाना के ग्रामीणों का नेतृत्व करते हुए होशियार सिंह ने कहा कि जो एम्स-2 की स्थापना को लेकर कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी। सरकार ने एम्स-2 को हाथ लगाने का प्रयास किया तो पूरे क्षेत्र में जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू होंगे क्योंकि हर हाल में बाढ़सा एम्स चाहिए। जो लोग एम्स को रेवाड़ी ले जाने का प्रयास कर रहे है, उन्हें रेवाड़ी से ही चुनाव की तैयारी कर लेनी चाहिए। 2009 में जो सपने कांग्रेस ने दिखाए थे वह भाजपा को पूरे करना चाहिए। उन्हें कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं चाहिए बल्कि वह सिर्फ अपना हक मांग रहे हैं। होशियार सिंह ने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर बाढ़सा में एम्स-2 की स्थापना में क्षेत्रीय प्रतिनिधियों को सहयोग करना चाहिए। इससे पहले होशियार सिंह के साथ महेन्द्र गुलिया, अजीत, मैनपाल, ईश्वर, सोमबीर, सुखबीर, धर्मबीर, सुंदर, पंडित औमप्रकाश, नवरत्न दरियापुर, बलबीर, राजबीर, रामनिवास, शुभराम और रोहताश सहित काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे। इससे पहले ग्रामीणों के रोष को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें ओपीडी भवन में जाने से रोक दिया। ग्रामीणों ने बाद गुस्सा जाहिर करते हुए परिसर में सरकार के खिलाफ विरोध जताया।