फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कश्मीर में आम्र्ड फोर्स सिक्योरिटी एक्ट लागू करना चाहिए: कर्नल छिल्लर

कश्मीर में आम्र्ड फोर्स सिक्योरिटी एक्ट लागू करना चाहिए: कर्नल छिल्लर

Tue, 19 Feb 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर में आम्र्ड फोर्स सिक्योरिटी एक्ट लागू करना चाहिए: कर्नल छिल्लर
कश्मीर में आर्म्ड फोर्स सिक्योरिटी एक्ट लागू करें : कर्नल छिल्लर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
पूर्व विधायक कर्नल रघुबीर सिंह छिल्लर ने कहा कि सैनिकों का मनोबल और हौसला बनाए रखने के लिए अब भारत को आतंक और आतंकवादियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आर्म्ड फोर्स सिक्योरिटी एक्ट लागू करना चाहिए ताकि स्थानीय प्रशासन आर्मी जवानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज न कर सके और सिविल सरकार आर्मी की कार्रवाई को चुनौती न दे सके। वे निवास स्थान पर पूर्व सैनिकों को संबोधित कर रहे थे।

कश्मीर में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों की शहादत को नमन करते हुए कर्नल छिल्लर ने कहा कि कश्मीर में अलगाववादी नेताओं की सिक्योरिटी वापिस लेने से काम नहीं चलेगा। उन नेताओं व उनको सहयोग कर रहे लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर जेल में डालना चाहिए ताकि कश्मीर घाटी में आतंक व आतंकवादी ना पनप सकें। इस मौके पर कप्तान दिलीप सिंह, सूबेदार सतबीर सिंह, सुरेश कुमार, बिजेंद्र, कंवर सिंह, महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, कृष्ण कुमार, एलएन मान, बंसी डांडमा, संत कुमार आदि पूर्व सैनिकों ने दो मिनट का मौन धारण कर कश्मीर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर आत्मिक शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन

फोटो-05
रिटायर्ड कर्नल रघबीर छिल्लर पूर्व सैनिकों के साथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed