फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   1 हड़ताली र्मचारी काम पर लौटे, आज दस बजे के बाद परिवहन सेवा सुचारू होने की उम्मीद

1 हड़ताली र्मचारी काम पर लौटे, आज दस बजे के बाद परिवहन सेवा सुचारू होने की उम्मीद

Sat, 03 Nov 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
1 हड़ताली  र्मचारी काम पर लौटे, आज दस बजे के बाद परिवहन सेवा सुचारू होने की उम्मीद
चरखी दादरी। रोडवेज डिपो में हड़ताल पर चले आ रहे 21 कर्मचारियों ने शुक्रवार को ड्यूटी ज्वाइन कर ली। शनिवार को कर्मचारी गेट मीटिंग करेंगे उसके बाद बस सेवा पटरी पर लौटने की उम्मीद है। रोडवेज सूत्रों की मानें तो सुबह 10 बजे तक बसों के संचालन में थोड़ी दिक्क्तें आ सकती हैं लेकिन इसके बाद कर्मचारियों के काम पर लौटने से व्यवस्था सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में 16 अक्तूबर से हड़ताल पर चले आ रहे 21 कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली। ज्वाइन करने वाले कर्मचारियों में छह मैनेजमेंट शाखा से व 15 वर्कशाप कर्मचारी हैं। कर्मचारियों ने शनिवार को गेट मीटिंग करने का निर्णय लिया है। गेट मीटिंग के बाद बस सेवा पटरी पर लौटने की उम्मीद है। शुक्रवार को 148 में से 75 बसें सड़कों पर दौड़ी। पार्ट टाइम पॉलिसी के तहत हाल ही में भर्ती हुए 90 कर्मचारियों के रिलीव करने की भी पूरी संभावना है। 16 अक्तूबर से कर्मचारी 720 निजी बसों को परमिट जारी करने के विरोध में हड़ताल पर रहे हैं। इससे आम जन को बेहद परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

डिपो जीएम धनराज कुंडू ने बताया कि 21 कर्मचारियों ने शुक्रवार को ही अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। शनिवार को सभी कर्मचारियों के ज्वाइन करने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान डिपो में बस सेवा बाधित नहीं होने दी गई। यात्रियों की समस्या को देखते हुए जैसे-तैसे व्यवस्था बना रखी है। शुक्रवार को तकरीबन रूटों पर बसें चली। शनिवार से बस सेवा पटरी पर लौटने की उम्मीद हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
शनिवार से हड़ताली कर्मचारी काम पर लौट आएंगें और पार्ट-वन पॉलिसी के तहत भर्ती किए गए चालकों को विभाग रिलीव कर देगा। पार्ट-टू पॉलिसी के तहत होने वाली भर्ती पर स्थिति जस की तस बरकरार है।
धनराज कुंडू, जीएम, चरखी दादरी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed