फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हड़ताल : 40 स्कूली सहित 90 से अधिक बसें सड़कों पर दौड़ीं

हड़ताल : 40 स्कूली सहित 90 से अधिक बसें सड़कों पर दौड़ीं

Sat, 20 Oct 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल : 40 स्कूली सहित 90 से अधिक बसें सड़कों पर दौड़ीं
चरखी दादरी। चौथे दिन की हड़ताल में रोडवेज के 98 प्रतिशत कर्मचारियों के शामिल होने के बावजूद बस स्टैंड से शुक्रवार को 90 से अधिक बसों की आवाजाही हुई। रोडवेज जीएम ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर दूसरे विभागों के 20 चालकों से रोडवेज की बसें चलवाई। दूसरी तरफ विभिन्न स्कूलों से 40 बसें चालक-परिचालक सहित हायर की गई। पहले तीन दिन की भांति चौथे दिन हड़ताल में सबसे अधिक कर्मचारी शामिल हुए लेकिन इसके बावजूद वैकल्पिक व्यवस्थाओं के चलते यात्रियों की परेशानियां कुछ कम हुई। विभाग ने हड़ताल में शामिल तीन और चालकों को टर्मिनेट कर दिया है। अब ऐसे कर्मचारियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। वहीं, वीरवार को बसें रुकवाने पर रोडवेज अधिकारी की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने आठ नामजद और 30-32 अन्य कर्मचारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। वीरवार शाम ही पुलिस ने हड़ताल के पहले दिन बस रुकवाने पर दर्ज मामले में कार्रवाई कर रोडवेज के कर्मचारी और 11वें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

वीरवार को जीएम धनराज कुंडू ने विभिन्न रूटों की बस सेवा को पटरी पर लाने के लिए 52 स्कूली बसों की डिमांड की थी। शुक्रवार सुबह यह डिमांड सौ फीसदी तो पूरी नहीं हो पाई लेकिन करीब 40 स्कूली बसे बस स्टैंड पर पहुंच गई। खास बात यह रही कि इन बसों के साथ स्कूल संचालकों ने चालक और परिचालक भी भेजे। वहीं, वीरवार की तरह ही दमकल विभाग के 14, पुलिस के पांच एमटीओ और पशु पालन विभाग के एक चालक ने रोडवेज को अपनी सेवाएं दीं। जीएम धनराज कुंडू ने बताया कि शुक्रवार को करीब 30 रोडवेज बसें, 40 स्कूली बसें और करीब 20 प्राइवेट बसें चरखी दादरी बस स्टैंड परिसर से विभिन्न रूटों पर चलीं। इसके चलते यात्रियों को ज्यादा परेशानियां नहीं हुई। हालांकि लंबी यात्रा करने वालों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए तीन से चार बसें बदलनी पड़ी और इसके चलते उन्हें अलग-अलग शहर के बस स्टैंड पर लंबा इंतजार भी करना पड़ा। शुक्रवार को रोडवेज ने स्कूली बसों को दादरी- कोसली, दादरी-बाढड़ा-लोहारू, दादरी-भिवानी, दादरी-महेंद्रगढ़-नारनौल, दादरी-रोहतक, दादरी-झज्जर, दादरी-कनीना, दादरी-झोझू और दादरी-सतनाली आदि रूटों पर दौड़ाया। जीएम धनराज कुंडू ने बताया कि जो स्कूली बसें बस स्टैंड से चलाई गई हैं उनमें टिकट का प्रावधान भी किया गया है। स्कूल के 40 परिचालकों को टिकट बॉक्स जारी किए हैं। उन्हें शाम को सारा कलेक्शन काउंटर पर जमा कराना होगा। इसके बाद इनका मिलान होगा और फिर किलोमीटर के मुताबिक स्कूल संचालकों को भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


11 कर्मचारी गिरफ्तार व आठ हो चुके टर्मिनेट
पिछले चार दिन से हड़ताल में शामिल होने वाले कर्मियों पर जिला प्रशासन और रोडवेज विभाग ने अपनी नजर टेढ़ी कर रखी है। हड़ताल प्रकरण के दूसरे दिन तक तीन, तीसरे दिन तक पांच और चौथे दिन तक 8 चालकों को टर्मिनेट किया जा चुका है। वहीं, अब तक दो शिकायतों पर 16 नामजद व करीब 50 से अधिक अन्य पर पुलिस ने मामला दर्ज कर 11 को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को बस स्टैंड से करीब 40 स्कूली, 30 रोडवेज और 20 प्राइवेट बसें विभिन्न रूटों पर चली हैं। शुक्रवार को करीब 98 प्रतिशत कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। अब तक आठ को विभाग टर्मिनेट कर चुका है। - धनराज कुंडू, जीएम, चरखी दादरी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed