फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   खुले दरबार में 27 उपभोक्ताओं ने उठाया बिजली बिल माफी योजना का लाभ

खुले दरबार में 27 उपभोक्ताओं ने उठाया बिजली बिल माफी योजना का लाभ

Fri, 19 Oct 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खुले दरबार में 27 उपभोक्ताओं ने उठाया बिजली बिल माफी योजना का लाभ
बौंदकलां। गांव सांवड़ में वीरवार को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा खुला दरबार लगाया गया। इसमें 27 ग्रामीणों ने बिजली बिल माफी योजना के तहत 90 हजार रुपये जमा करवाए। बिजली निगम के खुले दरबार में एसई एसएस सांगवान और एक्सईएन ओमबीर सिंह ने ग्रामीणों को ब्याज माफी योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके तहत 30 जून से पहले के बिलों पर ब्याज माफ कर मूल राशि ली जा रही है। बीपीएल परिवार को केवल एक साल का बिल ही देना होगा शेष राशि को माफ कर दिया जाएगा। जिन बिजली उपभोक्ताओं के बिजली मीटर निगम ने बिल नहीं भरने पर उखाड़ दिए थे। ऐसे उपभोक्ताओं को भी स्कीम का फायदा मिलेगा। राशि जमा करवाने पर वे फिर से मीटर लगवा सकते हैं। इसके साथ ही 30 जून से पहले बिजली चोरी का केस बना है वे भी इस योजना में जुर्माना राशि का 50 प्रतिशत का भुगतान व 100 प्रतिशत कंपाउंडिंग राशि देकर निपटारा कर सकते है। बिजली निगम के खुले दरबार में 27 ग्रामीणों ने बिजली बिल माफी योजना का लाभ लेकर मौके पर ही 90,188 हजार रुपये जमा करवा दिए। ग्रामीणों ने इस मौके पर अधिकारियों को अन्य बिजली समस्याओं से भी रूबरू करवाया। इस अवसर पर एसडीओ जेपी घणघस, जेई जतिन कुमार, सरपंच सांवड़ मदन सिंह परमार व एलडीसी मनीराम समेत अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed