फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कादमा गांव मे डेयरी से तीन भैंस चोरी, ग्रामीणों ने चार घंटे दो मुख्यमार्गों पर रोके रखा ट्रैफिक

कादमा गांव मे डेयरी से तीन भैंस चोरी, ग्रामीणों ने चार घंटे दो मुख्यमार्गों पर रोके रखा ट्रैफिक

Mon, 20 Aug 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
कादमा गांव मे डेयरी से तीन भैंस चोरी, ग्रामीणों ने चार घंटे दो मुख्यमार्गों पर रोके रखा ट्रैफिक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी/बाढड़ा। कादमा गांव स्थित एक डेयरी से शनिवार रात तीन भैंस चोरी हो गईं। इसके विरोध में रविवार सुबह ग्रामीणों ने दो मुख्यमार्गों पर चार घंटे जाम लगाकर ट्रैफिक रोके रखा। बाढड़ा थाना प्रभारी के आश्वासन से संतुष्ट न होने पर डीएसपी दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को जल्द ही पशु चोरी की वारदातों को ट्रेस आउट करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इससे पहले दादरी-कादमा मुख्यमार्ग पर करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। बाढड़ा पुलिस जाम खुलने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था बहाल करवाकर ही थाने लौटी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कादमा निवासी जयवीर ने गांव में ही दुग्घ डेयरी कर रखी है। रात को अज्ञात व्यक्ति ने उसकी तीन भैंस चोरी कर ली। सुबह जब जयबीर उठा तो उसे घटना का पता चला। जयबीर ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे के बाद ही वह सोया था और रविवार सुबह जब उठकर देखा तो डेयरी का गेट खुला पड़ा था और उसकी तीन भैंस चोरी मिली। जयबीर ने बताया कि दीवार फांदकर चोर पहले अंदर घुसे हैं और इसके बाद अंदर से गेट खोलकर भैंस चोरी कर ले गए। जयबीर ने घटना की सूचना बाढड़ा थाना पुलिस को भी दी।
विज्ञापन

घटना का पता चलते ही ग्रामीण सुबह करीब नौ बजे दादरी-कादमा रोड पर एकत्र हुए और सड़क पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। कुछ देर में ही काफी तादाद में ग्रामीण जाम स्थल पर पहुंच गए। मामले की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से जाम खोलने के लिए बातचीत की। इस पर ग्रामीणों ने गत दिनों चोरी हुए पशुओं की बरामदगी करने और वारदातों पर अंकुश लगाने सहित मौके पर डीएसपी को बुलाने की मांग पुलिस टीम से की। इसके बाद पुलिस टीम वापिस चली गई। वहीं, इसी दौरान कादमा-आकोदा-बधवाना- ऊण रोड से ट्रैफिक डायवर्ट होता देख ग्रामीण वहां भी पहुंच गए और इस मार्ग की ट्रैफिक व्यवस्था भी रोक दी। इसी दौरान डीएसपी दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों की मांग सुनीं और जल्द चोरी हुए पशुओं की बरामदगी का आश्वासन देकर करीब चार घंटे बाद एक बजे जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदातों को रोकने के लिए ठीकरी पहरा लगाने पर बनी सहमति
मौके पर पहुंचे डीएसपी दिलीप सिंह ने बताया कि पुलिस पशु चोरी की वारदातों को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। शनिवार रात कंट्रोल रूप से सूचना मिलते ही सफेद रंग की टाटा-407 गाड़ी का पुलिस टीम ने पीछे भी किया लेकिन चालक गच्चा देकर वहां से भाग निकला। डीएसपी ने इन वारदातों को रोकने के लिए ग्रामीणों से ठीकरा पहरा शुरू करने की युक्ति बताई और इसके ग्रामीणों ने मान लिया। वहीं, डीएसपी ने रात्रि गश्त बढ़ाने का भी ग्रामीणों को आश्वासन दिया।

बढ़ रही पशु चोरी की घटनाएं, चार दिन में 11 पशु चोरी
गांव हड़ोदी निवासी समुंद्र की गत वीरवार रात प्लॉट में बंधी भैंस अज्ञात ने चोरी कर ली।
. गांव हड़ोदा में पशुपालक मुख्तयार की भी गत वीरवार को चोर भैंस चोरी कर ले गए थे।
. बेरला निवासी सूरजभान की प्लॉट में बंधी एक भैंस व दो कटड़ी शुक्रवार रात चोरी हो गई।
. चांदवास निवासी संदीप के प्लॉट से भी अज्ञात शुक्रवार रात दो भैंस भी चोरी कर ले गया।
. कादमा निवासी जयबीर की डेयरी से शनिवार रात तीन भैंस अज्ञात चोरी कर ले गया।

शनिवार रात भी पुलिस ने कंट्रोल रूम की सूचना के आधार पर एक टाटा गाड़ी का पीछा किया था लेकिन रात के अंधेरे का फायदा उठाकर वो पुलिस को गच्चा दे गए। जल्द ही पशु चोरी की वारदातें ट्रेस आउट कर ली जाएंगी।
-दिलीप सिंह, डीएसपी, बाढड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed