फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   प्रापर्टी को लेकर वैश्य आर्य कन्या प्राइमरी स्कूल को कर दिया बंद

प्रापर्टी को लेकर वैश्य आर्य कन्या प्राइमरी स्कूल को कर दिया बंद

Fri, 06 Apr 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
प्रापर्टी को लेकर वैश्य आर्य कन्या प्राइमरी स्कूल को कर दिया बंद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर में रेलवे रोड स्थित वैश्य आर्य कन्या प्राथमिक विद्यालय बंद हो गया है। स्कूल की प्रॉपर्टी को लेकर महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट के सदस्यों ने वीरवार को ताला लगा दिया। इस तालाबंदी से इसी प्रांगण में बहादुरगढ़ शिक्षा सभा की ओर से चलाया जा रहा वैश्य कन्या प्राथमिक स्कूल भी बंद हो गया। स्कूल का गेट बंद किए जाने से छात्राएं और अध्यापिकाएं रोती हुई घर पहुंची।
स्कूल के गेट को ताला लगाने लगाने की जानकारी मिलने पर बहादुरगढ़ शिक्षा सभा के प्रधान श्रीनिवास गुप्ता ने इसका कड़ा विरोध किया और विधायक नरेश कौशिक से मिलकर मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की। विधायक ने दोनों पक्षों से बातचीत करने के बाद ही इस मामले में आगामी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। स्कूल को लेकर वैश्य समुदाय के दो गुटों में विवाद हो गया है। ट्रस्ट के एक गुट की ओर से गेट पर ताला लगा दिए जाने से दूसरे गुट ने इसका विरोध किया है।
विज्ञापन

दरअसल, महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट की ओर से रेलवे रोड पर करीब आठ हजार वर्ग गज में वैश्य हाई स्कूल व वैश्य आर्य कन्या प्राइमरी स्कूल चलाए जा रहे थे। ये स्कूल सरकार से एडिड थे। मगर कुछ माह पहले स्कूल के शिक्षकों को सरकार ने सरकारी स्कूलों में मर्ज कर लिया। ऐसे में 31 मार्च के बाद स्कूल के सभी शिक्षक सरकारी स्कूलों में चले गए और स्कूल बंद हो गया। वहीं, इसी स्कूल के प्रांगण में वैश्य कन्या आर्य प्राथमिक स्कूल भी चल रहा था जो गेट पर ताला लगाए जाने से यह स्कूल भी बंद हो गया। यह मामला पूरे शहर के वैश्य समुदाय के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों का भविष्य होगा खराब
इस स्कूल में पिछले शिक्षा सत्र में 250 बच्चे पढ़ते थे। वीरवार को सुबह जब स्टाफ और बच्चे स्कूल आए तो मेन गेट का ताला बंद था। स्टाफ ने उन्हें फोन किया। वह आई और पड़ोसी दुकानदारों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली कि किसने बंद किया है। स्कूल में चार टीचर, एक चपरासी और एक स्वीपर काम करते हैं। स्कूल बंद होने से निर्धन बच्चों का भविष्य खराब होगा।
- अंजू अग्रवाल, मुख्य अध्यापिका

तालाबंदी की जरूरत थी : गुप्ता
महाराज अग्रसेन ट्रस्ट के तदर्थ प्रधान अशोक गुप्ता ने बताया कि यह स्कूल ट्रस्ट चला रहा था। अब स्कूल के सभी टीचर सरकारी स्कूल में मर्ज हो गए हैं। ऐसे में अब स्कूल नहीं चलाया जा सकता। ट्रस्ट की इस जमीन को बचाने के लिए गेट पर ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने ताला लगा दिया है।


कन्या शिक्षा रोकना गलत कार्य : श्रीनिवास
बहादुरगढ़ शिक्षा सभा के प्रधान श्रीनिवास गुप्ता ने बताया कि 70 साल से यहां पर सभा की ओर से कन्या प्राथमिक स्कूल चलाया जा रहा है। कुछ लोगों ने स्कूल बंद करके लड़कियों की शिक्षा को रोकने का काम किया है। यह निंदनीय कार्य है। हम इसका विरोध करते हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है और गेट का ताला खुलवाकर स्कूल को चालू रखवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed