फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अमित शाह और सीएम के दौरे के मद्देनजर विधायक ने सौंपी जिम्मेदारी

अमित शाह और सीएम के दौरे के मद्देनजर विधायक ने सौंपी जिम्मेदारी

Sun, 04 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह और सीएम के दौरे के मद्देनजर विधायक ने सौंपी जिम्मेदारी
अमित शाह और सीएम के दौरे के मद्देनजर विधायक ने सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जींद आगमन और चार फरवरी को सीएम के भिवानी आगमन के मद्देनजर भाजपा विधायक सुखविंद्र मांढी ने शनिवार को कई गांवों में बैठकें आयोजित कर युवाओं को जिम्मेवारी सौंपी।
भाजपा विधायक सुखविंद्र मांढी ने बेरला, बाढड़ा, पालड़ी, कादमा में शक्ति प्रमुखों की बैठकों को संबोधित भी किया। विधायक ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के बजट से ग्रामीण विकास की दिशा में तेजी से काम होगा और आने वाले समय में भारत विश्व का हर क्षेत्र में मजबूत राष्ट्र बनेगा। मौजूदा सरकार के तीन वर्ष के शासनकाल में बाढड़ा व दादरी को रिकार्ड सौगातें मिली हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मनोहरलाल सरकार 36 बिरादरी के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयत्नशील है। पूर्व सरकारों ने युवाओं को रोजगार के नाम पर प्रताड़ित किया लेकिन अब केवल योग्यता के पैमाने पर ही उनको वाजिब नौकरियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में इस क्षेत्र के किसानों को अनेक लंबित मांगें पूरा होने से क्षेत्र की जनता सरकार के साथ खड़ी है। कस्बे की अनाज मंडी में 84 लाख की लागत से कवर शेड, 30 लाख की लागत से किसान विश्रामगृह निर्माण, बकाया बिजली बिलों की सरचार्ज माफी व खेतों मे दो फेस की अतिरिक्त बिजली आपूर्ति शुरू करने, तीन नए सब स्टेशनों के निर्माण के साथ ही बिजली घरों में छोटी क्षमता के ट्रांसफार्मरों को बदल कर बड़ी क्षमता के उपकरण लगाने सहित अनेक जनहितैषी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया गया है।
विज्ञापन

भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कर्मबीर नांधा ने कहा कि प्रदेश की मनोहर लाल सरकार युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार मुहैया करवा रही है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनाथ मांढी, हरी सिंह शर्मा, पंचायत समिति चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा, जिला पार्षद अनिल बाढड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप रुदड़ौल, मंगल सिंह गोपी, प्रदीप बाढड़ा, सोनु साहुवास, बलवान पुनिया, सरपंच अजीत सिंह, ऊधम सिंह उमरवास, पवन सिरसली, जयबीर ठेकेदार, धोलिया मांढी, विकास बाढड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed