फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गणेश महाराज का कुआं पूजन कर निकाली महिलाओं ने कलश यात्रा

गणेश महाराज का कुआं पूजन कर निकाली महिलाओं ने कलश यात्रा

Thu, 31 Aug 2017 01:30 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
गणेश महाराज का कुआं पूजन कर निकाली महिलाओं ने कलश यात्रा
कुआं पूजन कर निकाली महिलाओं ने कलश यात्रा
विज्ञापन

गांधी नगर में गणेश भक्त परिवार गांधी नगर मंडल का कार्यक्रम, गणेश भगवान का छुछक देने की रस्म रही आकर्षण का केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांधी नगर मंडल की ओर गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर छठी महोत्सव कार्यक्रम गांधी नगर में आयोजित किया गया। इसमें महिला मंडल ने सर्वप्रथम गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद गणेश महाराज का कुंआ पूजन कर कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान बतौर मुख्य यजमान सुरेंद्र सिंगल ने शिरकत की। उन्होंने राजा हिमाचल की भूमिका निभाते हुए गणेश महाराज का छुछक देने की रस्म अदा की। महिलाओं ने छठी पर्व के गीत सुनाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। आयोजन की अध्यक्षता महिला मंडल की मुन्नी बंसल, शांति गोयल, निर्मला मित्तल, पूर्व पार्षद बिमला देवी, प्रेम कौशिक ने संयुक्त रूप से की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हिंदु वैदिक परंपरा में प्रत्येक रस्म का एक खास महत्व होता है। छठी के अवसर पर नवजात के सभी नजदीकी रिश्ते दारों का एकत्र होना खुशियों के महत्व को दर्शाता है तो वहीं बड़े-बुजुर्गों द्वारा बच्चे को आशीर्वाद देने की भारतीय हिंदु संस्कृति का परिचायक भी है। गणेश कुआं पूजन कलश यात्रा के दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए और परमात्मा से सभी के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर रेखा गोयल, चंदा अग्रवाल, चांदनी बंसल, सोनू धनखड़, निर्मला कौशिक, कमलेश मित्तल, संतोष सिंगल, पुष्पा सिंगल, लक्ष्मी सिंगल आदि श्रद्घालु उपस्थित थे।
विज्ञापन

फोटो 09
गांधी नगर में कलश यात्रा निकालती महिलाएं।
फोटो 10
धार्मिक आयोजन के दौरान छुछक की रस्म को अदा करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed