{"_id":"59a31c0d4f1c1b56368b4941","slug":"171503861773-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम प्रकरण में प्रदेश सरकार रही विफल: छिल्लर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम प्रकरण में प्रदेश सरकार रही विफल: छिल्लर
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम रहीम प्रकरण में प्रदेश सरकार रही विफल: छिल्लर
चरखी दादरी।
बाढड़ा के पूर्व विधायक कर्नल रघबीर सिंह छिल्लर ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम प्रकरण में प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। सरकार की लापरवाही के कई लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हुए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में धारा 144 लागू होने के बावजूद भी पंचकूला व सिरसा में लाखों लोगों का एकत्र होना सरकार की सबसे बड़ी लापरवाही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने तो उनके लिए खाना पानी का इंतजाम भी किया और ये भी कहा कि डेरा प्रेमियों पर धारा 144 लागू नहीं होती जो शर्मनाक बात है। पूरी हरियाणा सरकार राम रहीम व उसके समर्थकों के सामने नतमस्तक हो गई थी। उन्होंने प्रदेश सरकार को तुंरत प्रभाव से बर्खास्त कर हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।