फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बदनामी के डर से महिला ने फांसी का फंदा लगाकर की थी खुदकशी

बदनामी के डर से महिला ने फांसी का फंदा लगाकर की थी खुदकशी

Tue, 22 Jan 2019 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
बदनामी के डर से महिला ने फांसी का फंदा लगाकर की थी खुदकशी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 दिन पहले एक महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले का खुलासा हो गया है। दरअसल महिला ने खुदकशी किसी अन्य कारणों से नहीं बल्कि गांव के ही तीन युवकों द्वारा उसे ब्लैकमेल करने व बदनामी के डर से की थी। घटना के 20 रोज बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से इन तीनों को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जिले एक गांव में एक महिला ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के कुछ रोज बाद तक तो परिजन इस मामले में कुछ समझ नहीं पाए। लेकिन बाद में जब महिला के आत्महत्या के कारणों का पता चला तो परिजनों के पांव तले की जमीन खिसक गई। पुलिस के अनुसार गांव के ही तीन युवकों ने महिला की नहाने के दौरान अश्लील वीडियो बना ली थी और बाद में वह इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। लेकिन जब महिला ने आरोपियों की बात नहीं मानी तो आरोपियों ने उनके स्वयं द्वारा बनाई गई इस अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसी बदनामी के चलते महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों द्वारा मामला पुलिस के संज्ञान में लाए जाने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को तो बिहार से गिरफ्तार किया और अन्य दो आरोपियों को गांव के ही बस स्टैंड से काबू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed