फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बादली में नए थाने का शुभारंभ, अशोक दहिया बने एसएचओ

बादली में नए थाने का शुभारंभ, अशोक दहिया बने एसएचओ

Fri, 07 Dec 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बादली में नए थाने का शुभारंभ, अशोक दहिया बने एसएचओ

विज्ञापन
बादली। उपमंडल बनने के बाद अब बादली को पुलिस थाने की सौगात भी मिल गई। वीरवार को एडीजीपी केके मिश्रा ने रिबन काटकर नए थाने का शुभारंभ कर दिया। थाने के शुभारंभ के बाद एडीजीपी ने कार्यक्रम में मौजूद लेागों को कानून व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की। अशोक दहिया को एसएचओ की कमान मिली है।
नए थाने का शुभारंभ करते हुए एडीजीपी मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में 14 किलोमीटर लंबा कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे, मॉडल इकोनोमिक जोन, एम्स-2 बाढ़सा से विकास को गति मिली है। चूंकि उभरता हुआ क्षेत्र है तो जाहिर है कि कानून व्यवस्था के समक्ष भी नई चुनौतियां उभकर सामने आएंगी। इन चुनौतियों से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने बादली में पुलिस थाना बनाया है। निश्चित रूप से नया थाना खुलने से ज्यादा पुलिस बल मिलेगा तथा कानून व्यवस्था और बेहतर होगी। उन्होंने बादली के बड़े अपराधियों का जिक्र करते हुए कहा कि पंचायतों को भी अपराधियों को पकड़वाने में पुलिस की मदद करनी चाहिए। एडीजीपी मिश्रा ने नया थाना खुलने पर झज्जर पुलिस को बधाई और शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

आईजी रोहतक रेंज संदीप खिरवार ने एडीजीपी केके मिश्रा का स्वागत करते हुए कहा कि गांवों में जनसंख्या काफी बढ़ गई है। जनसंख्या बढ़ने से अपराध का बढ़ना भी स्वाभाविक है। बादली में नया थाना खुलने से बहादुरगढ़ और झज्जर के पुलिस थानों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने का दबाव कम होगा। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक पंकज नैन, एएसपी शशांक कुमार सावन, उप पुलिस अधीक्षक हंसराज, सदर थाना प्रभारी जसबीर और एसएचओ अशोक दहिया भी मौजूद रहे। शुभारंभ अवसर पर बादली के सरपंच अमित छनपाड़िया ने कहा कि अगर हम पुलिस का सही समय पर और सही तरीके से सहयोग करें तो निश्चित रूप से पुलिस की अच्छी तस्वीर हमारे दिमाग में और अच्छी होगी। कार्यक्रम में सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप दरियापुर, चांद लगरपुर, संजीत बाढ़सा सहित आसपास गांवों की पंचायतें और सामाजिक व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो 4 : थाने के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे एडीजीपी, आईजीपी व एसपी।
-फोटो 5 : थाने के शुभारंभ के बाद ग्रामीणों को संबोधित करते एडीपीजी केके मिश्रा।
-फोटो 6 : अशोक दहिया को एसएचओ का चार्ज सौंपते अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed