फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   देशलपुर गांव में कभी भी गिर सकती है स्कूल की बिल्डिंग, दीवार में आई दरारें, जमीन भी धंसी

देशलपुर गांव में कभी भी गिर सकती है स्कूल की बिल्डिंग, दीवार में आई दरारें, जमीन भी धंसी

Fri, 19 Oct 2018 01:25 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
देशलपुर गांव में कभी भी गिर सकती है स्कूल की बिल्डिंग, दीवार में आई दरारें, जमीन भी धंसी

विज्ञापन
बहादुरगढ़। देशलपुर गांव में बनी एक निजी स्कूल की बिल्डिंग के गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है। दीवार में दरारें आ गई हैं और जमीन भी धंसनी शुरू हो गई है। स्कूल संचालक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों, प्रशासन और कृषि मंत्री तक गुहार लगाई है। मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इससे उनकी धड़कन लगातार बढ़ रही है।
मांडोठी-डाबोदा माइनर ओवर फ्लो होने के बाद उसका पानी देशलपुर और शाहपुर की तरफ जाने वाले रजवाहे में निकल रहा है। पिछले कई दिनों से यह पानी देशलपुर गांव के खेतों में पहुंच रहा है। अब हालात यह हो गए हैं कि जहां पर यह पानी खड़ा हुआ है वहां पर एक स्कूल की बनी बिल्डिंग के गिरने का खतरा कहीं ज्यादा बढ़ गया है। देशलपुर के सरपंच विक्रम जून और शाहपुर के सरपंच अनिल कुमार ने बताया है कि कृषि मंत्री ने एक-दो दिन पहले भी जिले के अधिकारियों को पाइप खरीदकर पानी निकालने के आदेश दिए थे मगर उन पर अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया और पानी का स्तर गांव के खेतों में बढ़ गया। पानी से स्कूल की दीवार में दरार आ गई हैं। वीरवार को भी उन्होंने कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ से इस बारे में फोन पर समस्या के समाधान की मांग की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए, लेकिन शाम होने तक भी पानी की निकासी के सही इंतजाम नहीं हो पाए। स्कूल संचालक प्रदीप सांगवान का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासनिक स्तर पर कोई इंतजाम नहीं किए जाते हैं तो किसी भी समय स्कूल की बिल्डिंग गिर सकती है और इससे उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान होगा। वहीं पानी निकासी न होने के चलते देशलपुर से डाबोदा को जोड़ने वाली सड़क का कटाव भी हो रहा है, जिससे हादसा होने की आशंका है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने किया मौके का मुआयना
देशलपुर के खेतों में भरे पानी का वीरवार को कई अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। इनमें बादली के नायब तहसीलदार रामचंद्र, सिंचाई विभाग मकेनिकल से एसडीओ राजेश, जेई के साथ-साथ अन्य कई अधिकारी शामिल रहे। उन्होंने पूरी स्थिति का मौका मुआयना करने के बाद हालात काफी गंभीर बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी निकासी के लिए दिए हैं अधिकारियों को निर्देश : धनखड़
पानी निकासी के संबंध में जिले के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। समस्या का समाधान जल्द होगा। पानी निकासी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिस भी सामान की जरूरत अधिकारियों व कर्मचारियों को होगी वह उन्हें उपलब्ध करवाया जाएगा। फिलहाल पाइप की समस्या आड़े आ रही थी, इसके लिए उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दे दिए हैं।
-ओपी धनखड़
-कृषि मंत्री, हरियाणा सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed