{"_id":"5b982223867a557ebb22d879","slug":"161536696867-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में छाए बहादुरगढ़ के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में छाए बहादुरगढ़ के खिलाड़ी
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़ (ब्यूरो)। अभी हाल ही में दिल्ली में हुई ओपन डेडलिफ्ट और बेंचप्रेस प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ के खिलाड़ी छाए रहे। शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां के खिलाड़ियों ने दस पदक जीते। जीतकर लौटे खिलाड़ियों का मंगलवार को अभिनंदन किया गया। प्रतियोगिता सोमवार को दिल्ली के गांव उजवा में हुई। इसमें 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। बहादुरगढ़ जिम खाना क्लब के खिलाड़ियों ने भी जोर आजमाइश की। महिला खिलाड़ी माधुरी राठी ने इस प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण पदक, नितेश जून ने दो रजत पदक, अंकित दहिया ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। मोहन सिवाच ने 2 रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। वहीं सचिन ने भी एक कांस्य पदक जीता। सभी खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय माता-पिता, कोच अरुण कुमार को दिया। कोच अरुण कुमार ने बताया कि ये सभी खिलाड़ी 25 से 29 सितंबर को लखनऊ में होने वाली नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी अवश्य ही इस प्रतियोगिता में पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाएंगे। इस अवसर पर झज्जर पावर लिफ्टिंग के महासचिव नीरज शर्मा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सतबीर उर्फ छंगा, सचिन शौकीन, अश्वनी मालिक, मनोज, पार्षद राजेश खत्री, चंचल नांदल, वीरेंद्र व डीसी कौशिक ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।