फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   राज्य स्तरीय व्यापारी सम्मेलन का सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने दिया निमंत्रण

राज्य स्तरीय व्यापारी सम्मेलन का सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने दिया निमंत्रण

Wed, 21 Mar 2018 01:31 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय व्यापारी सम्मेलन का सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने दिया निमंत्रण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल आठ अप्रैल को रोहतक के ओल्ड आईटीआई ग्राउंड में राज्य स्तरीय व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। हरियाणा के सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए व्यापारियों को निमंत्रण देने मंगलवार को झज्जर स्थित पंजाबी धर्मशाला व बेरी में किसान विश्रामगृह पहुंचे। झज्जर व बेरी में आयोजित व्यापारियों की सभा को हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन गोपाल शरण गर्ग ने भी संबोधित किया।
मंत्री ग्रोवर ने कहा कि हरियाणा के अलग राज्य बनने के उपरांत अनेक मुख्यमंत्री बने हैं। लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्य करने की शैली सबसे अलग है। पिछली सरकारों के कार्यकाल में जेल में बंद अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त था तथा व्यापारियों की संपत्तियों को कब्जाने की परिपाटी रही थी। लेकिन वर्तमान सरकार के कार्यकाल में व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि रोहतक में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन में अपनी एकजुटता दिखाओ। ताकि विरोधी दल व अपराधी दोनों डर जाए। व्यापारी एकजुटता के सबकी ताकत बढ़ेगी।
विज्ञापन

इस दौरान हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य विजय गुप्ता, उमेश नंदवानी, महेंद्र बंसल, राकेश अरोड़ा, प्रमोद बंसल, नपा वाइस चेयरमैन प्रवीण गर्ग, शंटी तलवार, अजय विज काके, पूर्ण चंद सुनेजा, केशव सिंघल, गौरव ढींगरा, सुरेंद्र बंसल रोहतक, ओमप्रकाश परूथी, हंस राज गिरोत्रा, डा. गौतम आर्य, प्रकाश वीर, संत लाल बुद्धिराजा, वेद बंसल, संजय गोयल, पवन अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed