{"_id":"5d000e3bbdec2207073c6ec3","slug":"156028472210100-bahadurgarh-news132","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावा : 100 दिन में बहादुरगढ़ को मिलेगी नए बस स्टैंड की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावा : 100 दिन में बहादुरगढ़ को मिलेगी नए बस स्टैंड की सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। आधारभूत ढांचागत विकास के साथ ही सड़क तंत्र की मजबूती बहादुरगढ़ क्षेत्र के विकास की धुरी बन रहे हैं। आमजन से जुड़े महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा आने वाले 100 दिनों में अतुलनीय परिवर्तन की सोच के साथ निर्माणाधीन प्रोजेक्ट को पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हरियाणा के गेट वे-बहादुरगढ़ की बात की जाए तो बहादुरगढ़ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जहां लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) के जरिये करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाएं सड़क व भवन तंत्र के रूप में विकसित की गई हैं। लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) के माध्यम से बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आमजन की सुविधा से जुड़े प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। शहरी क्षेत्र के लिए नया बस स्टैंड निर्माण करने के साथ ही उतरी बाईपास का निर्माण, सैनिक रेस्ट हाउस निर्माण, ई दिशा केंद्र का आधुनिकीकरण, गेट वे ऑफ हरियाणा का देश की राजधानी से सीधा जुड़ाव करने के लिए सड़क विस्तारीकरण व नवीनीकरण योजनाबद्ध तरीके से हो रहा है। विभागीय आंकड़ों पर नजर डालें तो बहादुरगढ़ शहर में सेक्टर 9 बाईपास के साथ करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से नए बस स्टैंड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। नए बस स्टैंड का 65 फीसदी कार्य लगभग पूरा हो चुका है और शेष कार्य को आने वाले 100 दिन के अंदर पूरा करते हुए बहादुरगढ़ शहर को नए बस स्टैंड की सौगात मिलने जा रही है।
यहां चल रहे हैं विकास कार्य
विभागीय आंकड़ों के तहत बादली रोड पर करीब 13 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से सरकारी आवासीय कॉलोनी भी विकसित की जा रही है और इस निर्माण प्रक्रिया के लिए राजस्व विभाग के माध्यम से विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। आसोदा हाईवे के साथ से उत्तरी बाईपास शुरू करते हुए निजामपुर मार्ग तक को जोड़ा जाएगा। करीब 6 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से शहर में सैनिक रेस्ट हाउस का निर्माण करने, कसार गांव व जाखौदा में नया स्कूल भवन निर्माण कार्य सहित अनेक भवन निर्माण के प्रोजेक्ट हलके में चल रहे हैं। इसी क्रम में सड़कों को नया रूप देने का काम विभाग की ओर से किया जा रहा है। बहादुरगढ़ से बादली, बहादुरगढ़ से झज्जर रोड के सुधारीकरण कार्य तेजी से जारी है। वहीं बहादुरगढ़ से छारा रोड का सुधारीकरण व नवीनीकरण कार्य करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया है।
प्रदेश सरकार के 100 दिन बहादुरगढ़ हलके की विकास योजनाओं को समर्पित रहेंगे। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के अधिकांश प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा। साथ ही विभागीय प्रक्रिया में चल रहे प्रोजेक्ट भी धरातल पर आमजन को नजर आने लगेंगे। जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य बहादुरगढ़ क्षेत्र में तेजी से हो रहे हैं। संबंधित अधिकारियों की ओर से पूरी मॉनीटरिंग करते हुए कार्य को पूर्ण कराने के साथ ही विकास योजनाओं को आमजन को समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
नरेश कौशिक, विधायक, बहादुरगढ़।
लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) के माध्यम से बहादुरगढ़ हलके में विकासात्मक परिवर्तन लाने के लिए विभाग पूरी तरह से सजग है। विकास परियोजनाओं पर इन दिनों तेजी से कार्य चल रहा है और पूरी पारदर्शिता के साथ निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं। प्रयास है कि निर्धारित अवधि में लोगों को विभागीय जनसुविधाओं के तहत लाभ मिले इसके लिए निर्माण एजेंसी को भी तीव्रता से कार्य पूरा करने संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। केएस पठानिया, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग)।