फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   156 runners of BRG created history by running 40,075 kilometers in 34 days

Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन दिवसीय शिविर में बच्चों ने मेहंदी लगाना और सीखा डांस

Sun, 02 Jun 2024 05:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
156 runners of BRG created history by running 40,075 kilometers in 34 days
-फोटो 61 : शिविर में भाग लेने वाले बच्चे व भाविप सदस्य।
फोटो 61 : शिविर में भाग लेने वाले बच्चे व भाविप सदस्य।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। भारत विकास परिषद (भाविप) की बहादुरगढ़ शाखा की ओर से लाईनपार स्थित शक्ति विद्या मंदिर स्कूल में लगाए गए तीन दिवसीय महिला सहभागिता एवं बाल संस्कार शिविर का शनिवार को समापन हुआ। प्रांतीय प्रकल्प संयोजिका सुविधा शर्मा (महिला एवं बाल संस्कार), महिला संयोजिका अंजलि गुप्ता, सह संयोजिका शिवानी भसीन और स्कूल प्राचार्य राजेश्वरी देवी ने भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

शिविर के दौरान बच्चों को मेंहदी लगाना व वेस्ट मेटेरियल से सुंदर कलाकृतियां बनाना सिखाया गया। अध्यापिका ईरा ने शिविर में भाग लेने वाले बच्चों को योगाभ्यास करवाया, कीर्ति ने आर्ट एंड क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया। रेणु सैनी ने बच्चों को डांस सिखाया। प्रांतीय प्रकल्प संयोजिका सुविधा शर्मा ने बच्चों को संस्कार ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। शाखा अध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक ने अभिभावकों से आह्वान किया कि हम सब बच्चों को भारतीय संस्कृति के अनुरूप संस्कारित करें। भाविप के प्रांतीय उपाध्यक्ष मूलचन्द जोशी, जिला समन्वयक सतीश शर्मा और सह समन्वयक प्रवीण शर्मा ने कहा कि बाल संस्कार शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को संस्कारित करना है। शिविर में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को परिषद की तरफ से सहभागिता प्रमाण पत्र और स्टेशनरी का सामान देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भाविप के सचिव मुकेश बंसल, पूर्व अध्यक्ष रमेश सुखीजा, उपाध्यक्ष मास्टर जयभगवान, उपाध्यक्ष विजय पुन्हानी, कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता, महेन्द्र सिंह भाटी, संदीप अग्रवाल, तरुण कौशिक, रुचि, शारदा, नेहा, सुमित्रा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed