{"_id":"5a78beee4f1c1b92268b8817","slug":"151517862638-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा की वजह से गुजरात गया मारुति का प्लांट : सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा की वजह से गुजरात गया मारुति का प्लांट : सैनी
Updated Tue, 06 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेश में रोजगार के अवसर कम होने का दोष कांग्रेस व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर मढ़ा है। उन्होंने कहा कि 55 साल राज करने वाली कांग्रेस और 10 साल राज करने वाले भूपेंद्र सिंह हुड्डा उद्योगों व श्रमिकों का भला करते तो मारुति कंपनी हरियाणा की जगह गुजरात नहीं जाती।
फुटवियर क्लस्टर में हुए एक कार्यक्रम में मंत्री सैनी ने कहा कि 55 साल के राज में बेरोजगारी दूर नहीं करने वाली कांग्रेस को तीन साल के राज वाली भाजपा पर बेरोजगारी बढ़ाने के आरोप नहीं लगाने चाहिए। भूपेंद्र व दीपेंद्र हुड्डा अगर उद्योगों के अनुकूल माहौल बनाते तो उनकी सरकार रहते मारुति का जो प्लांट हरियाणा में लगना था, वो गुजरात न जाता। जबकि भाजपा सरकार ने रोजगार बढ़ाने के लिए मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया व स्टैंड अप इंडिया जैसी असरकारी योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने औद्योगिक हादसे में मरने वाले श्रमिकों के आश्रितों को एफआईआर के बिना सिर्फ डीडीआर व पोस्टमार्टम के आधार पर भी सहायता राशि देने का नियम बना दिया है। उद्योग लगाने के लिए सभी औपचारिकताएं 45 दिन में एक ही छत के नीचे पूरी की जाती हैं।
इस मौके पर बहादुरगढ़ फुटवियर एसोसिएशन के महासचिव सुभाष जग्गा ने मंत्री से किसी योजना के तहत बहादुरगढ़ में सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए फ्लैट, सार्वजनिक शौचालय व पार्कों में ओपन जिम बनवाने और श्रमिकों की बेटियों के विवाह में 2.51 लाख कन्यादान राशि देने की व्यवस्था कराने की मांग की। जग्गा ने फुटवियर एसोसिएशन की तरफ से भी श्रमिक कल्याण की घोषणा की। इसमें उन्होंने बताया कि फुटवियर फैक्ट्रियों में सबसे अच्छा काम करने वाले 21 श्रमिकों को एसोसिएशन की तरफ से हर साल ग्यारह-ग्यारह हजार रुपये का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।