फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   15.12 crores received under D plan

Jhajjar-Bahadurgarh News: डी प्लान के तहत मिले 15.12 करोड़

Thu, 11 Jul 2024 06:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
15.12 crores received under D plan
झज्जर। डिस्ट्रिक प्लान (डी प्लान) के तहत इस बार प्रशासन को सरकार की तरफ से 15 करोड़ 12 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है। इस राशि से जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विकास के काम कराए जाएंगे। प्रशासन की तरफ से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यों की सूची मांगी गई है। इस 15.12 करोड़ रुपये की राशि में से एक करोड़ 36 लाख रुपये की राशि पुराने बिलों व पुराने कार्यो को कराने में खर्च की जाएगी, जबकि 8 करोड़ 58 लाख 50 हजार रुपये के विकास कार्यों की सूची संबंधित एजेंसियों की तरफ से दी गई है, जिनके एस्टीमेट तैयार कराए जाएंगे।
विज्ञापन

डी प्लान के तहत इस बार 2024-25 के लिए कुल 15 करोड़ 12 लाख 19 हजार रुपये की राशि जारी की गई है। इसमें 9 करोड़ 7 लाख 31 हजार रुपये अन्य मद और 6 करोड़ 4 लाख 88 हजार रुपये एससी एसपी मद के लिए जारी हुए हैं। 31 मार्च 2024 तक डी प्लान के तहत हुए कार्यों की लगभग 93 लाख 88 हजार रुपये की अदायगी बाकी है। इसमें 51.51 लाख रुपये सामान्य मद और 42.36 लाख रुपये एससीएसपी मद के तहत दी जानी है। इसके अलावा 2023-24 के तहत जारी किए गए कार्यों को भी पूरा करवाया जाना है। इस पर कुल 42.36 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इसमें 13.87 लाख सामान्य मद और 28.48 लाख रुपये एससीएसपी मद में खर्च होगी।ू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed