{"_id":"668ddd25aadc3ff79f08fe04","slug":"150-out-of-400-deposited-fees-in-government-college-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-108491-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: राजकीय कॉलेज में 400 में से 150 ने कराई फीस जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: राजकीय कॉलेज में 400 में से 150 ने कराई फीस जमा
Wed, 10 Jul 2024 06:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुढ़ा, झज्जर
बहादुरगढ़। काॅलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला लेने की प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को पहली मेरिट लिस्ट में शामिल हुए विद्यार्थियों को फीस जमा कराकर दाखिला लेने का अंतिम दिन रहा। राजकीय काॅलेज बहादुरगढ़ में करीब 400 विद्यार्थियों का नंबर पहली मेरिट लिस्ट में आया था। मंगलवार शाम तक करीब 150 विद्यार्थी ही फीस जमा कराकर अपना दाखिला कंफर्म करा सके। ऐसे में शेष विद्यार्थियों को अब खाली सीट रहने पर फिजिकल काउंसिलिंग के दौरान ही दाखिला लेने का मौका मिल सकता है। अब 11 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट लगेगी। दूसरी मेरिट लिस्ट बुधवार को तैयार की जाएगी। दूसरी मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी 13 जुलाई तक दाखिला ले सकेंगे। राजकीय काॅलेज के नोडल अफसर कमल कुमार रंगा ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है, उनके कागजात की जांच भी साथ-साथ की जा रही है। काॅलेज में काफी विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। अब दूसरी मेरिट लिस्ट पर दाखिला दिया जाएगा। उधर, वैश्य गर्ल्स काॅलेज की प्राचार्य डाॅ. राजवंती शर्मा ने बताया कि पहली मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाली छात्राओं ने दाखिला ले लिया है। जो छात्राएं रह गई हैं वो फिजिकल काउंसिलिंग में भाग लेकर दाखिला ले सकेंगी।
विज्ञापन