{"_id":"68a0da6e7c799577b70109b0","slug":"15-mm-rain-in-one-hour-water-filled-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-116828-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एक घंटे में 15 मिमी हुई बारिश, भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एक घंटे में 15 मिमी हुई बारिश, भरा पानी
विज्ञापन
-फोटो 64 : धर्म विहार कॉलोनी में जमा बारिश का पानी। संवाद
- फोटो : संवाद
बहादुरगढ़। शनिवार को दोपहर के समय 15 एमएम बारिश हुई। हालांकि तीन दिनों में बहादुरगढ़ क्षेत्र में 57.10 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई है। बारिश के कारण जहां गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं अनेक स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में वीरवार, शुक्रवार और शनिवार को भी जमकर बारिश हुई।
14 अगस्त को 14.60 एमएम, 15 अगस्त को 18.20 एमएम और 16 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक 22.30 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद धर्म विहार, झील मोहल्ला, छोटूराम नगर, शास्त्री नगर, सैनीपुरा, सेक्टर-6, सेक्टर-7 हाउसिंग बोर्ड, झज्जर रोड, सेक्टर-2 मोड़, बाग वाला मोहल्ला, बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन के नीचे और बराही फाटक के पास समेत कई अन्य स्थानों पर काफी मात्रा में पानी जमा हो गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी समस्या हुई।
निकासी व्यवस्था सही न होने के कारण कई स्थानों पर दिनभर पानी जमा रहा। इनमें हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कहीं ज्यादा पानी भरा रहा। अभी मौसम काले बादलों से ढका हुआ है। तेज बारिश की संभावना है। हवा में नमी की मात्रा 36 से 98 प्रतिशत तक बनी हुई है। कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. सुनील कौशिक ने बताया कि यह बारिश धान की फसल के लिए काफी फायदेमंद है। संवाद

-फोटो 64 : धर्म विहार कॉलोनी में जमा बारिश का पानी। संवाद- फोटो : संवाद
विज्ञापन