फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पांच महीने से सैलरी न मिलने पर हड़ताल पर बैठे कर्मचारी

पांच महीने से सैलरी न मिलने पर हड़ताल पर बैठे कर्मचारी

Sun, 03 Mar 2019 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
पांच महीने से सैलरी न मिलने पर हड़ताल पर बैठे कर्मचारी
पांच महीने से सैलरी न मिलने पर हड़ताल पर बैठे कर्मचारी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर से सटे सराए औरंगाबाद गांव में स्थित पीडीएम यूनिवर्सिटी के लगभग 200 कर्मचारी लगभग दो घंटे हड़ताल पर चले गए। वहीं कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पांच माह से सैलरी नहीं मिली है, जिसकी वजह से दुकानों पर उधारी बढ़ती जा रही है। हड़ताल में यूनिवर्सिटी के सफाई कर्मचारी, ड्राइवर और कंडक्टर शामिल रहे। सभी हड़ताली कर्मचारी यूनिवर्सिटी गेट पर ही धरने पर बैठे हुए थे। वहीं पीडीएम यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर राजेश सूद ने बताया कि दो दिन में कर्मचारियों की सैलरी दे दी जाएगी। फिलहाल उन्हें आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करा दी गई थी। वहीं यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर ने कर्मचारियों को दो दिन में वेतन दिए जाने का आश्वासन दिया है
पांच माह से सैलरी न मिलने से परेशान यूनिवर्सिटी के कर्मचारी शनिवार सुबह ही यूनिवर्सिटी के गेट पर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने नारेबाजी कर अपना विरोध प्रकट किया। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें पांच माह से सैलरी नहीं मिली है, उनके घर का खर्च अब भी चलाना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने स्कूल से आए दिन फीस जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कई स्कूल वालों ने बच्चों को यहां तक कह दिया है कि अगर फीस नहीं जमा होगी तो उन्हें एग्जाम में नहीं बैठने दिया जाएगा।
विज्ञापन

कई साल का पीएफ और ईएसआई का पैसा नहीं हुआ जमा
यूनिवर्सिटी गेट पर सैलरी की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि ढाई साल से पीएफ और ईएसआई का पैसा भी जमा नहीं कराया है। कर्मचारियों ने कहा कि वह आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लोग हैं। अगर किसी कर्मचारी को अचानक इलाज की जरूरत पड़ जाए तो वह ईएसआई से इलाज भी नहीं करवा सकता है। साथ ही कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अभी तक उनका पीएफ का पैसा भी जमा नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी देर किया कर्मचारियों ने किया विरोध : डायरेक्टर
पीडीएम यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर राजेश सूद ने बताया कि कुछ कर्मचारी सैलरी के लिए हड़ताल पर थे। उन्हें आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त कर दी गई है। कर्मचारियों से कहा गया है कि वह अपने काम समय पर करते रहें, लगभग दो दिन में उन्हें सैलरी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed