{"_id":"5bcf771bbdec22699072be0b","slug":"141540323099-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच सहित तीन लोगों पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच सहित तीन लोगों पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढड़ा। बाढड़ा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर क्षेत्र के एक सरपंच सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बाढड़ा निवासी राजेंद्र ने न्यायालय में याचिका दायर कर क्षेत्र के एक सरपंच, एक निजी विद्यालय संचालक व एक अन्य व्यक्ति पर मिलीभगत करके स्कूल रिकार्ड में छेड़छाड़ कर आधार कार्ड व सर्टिफिकेट में लड़के के पिता का नाम बदलने का आरोप लगाया गया। जन्म प्रमाण- पत्र में नाम बदलवाया गया।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि एक आरोपी ने सरकार की ओर से मिलने वाले बच्चा भत्ता का लाभ भी प्राप्त कर रखा है। बाद में इसकी सीएम विंडो पर शिकायत की गई थी जिसकी जांच उपायुक्त ने बीडीपीओ बाढड़ा को सौंपी थी। बीडीपीओ ने जांच कर इसकी रिपोर्ट डीसी को सौंप दी थी। अब न्यायालय ने याचिका के आधार पर इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। न्यायालय के आदेश पर बाढड़ा पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत क्षेत्र के गांव के सरपंच सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।