फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   25 तक बंदरों से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए तो सड़कों पर उतरकर करेंगें प्रदर्शन

25 तक बंदरों से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए तो सड़कों पर उतरकर करेंगें प्रदर्शन

Wed, 10 Oct 2018 01:05 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
25 तक बंदरों से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए तो सड़कों पर उतरकर करेंगें प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर में बंदरों के आतंक से लोगों के परेशान होने के बावजूद नगर परिषद द्वारा ठोस कदम न उठाने पर दादरी जाट महासभा ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। महासभा पदाधिकारियों ने चेयरमैन संजय छपारिया को ज्ञापन सौंपकर इस संदर्भ में ठोस कदम उठाने के लिए 24 अक्तूबर तक का अल्टीमेटम दिया है। इस समयावधि तक अगर बंदरों से निजात दिलाने की कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तो फिर 25 अक्तूबर को शहर में प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, नगर परिषद चेयरमैन का कहना है कि बंदर पकड़ो अभियान के टेंडर लगाने के उन्होंने आदेश दे दिए हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि भी शामिल हैं।
चेयरमैन को सौंपे ज्ञापन में पार्षद कुलदीप गांधी व वीरेंद्र पप्पू, पार्षद प्रतिनिधि वीरेंद्र सांगवान, महासभा प्रधान जयबीर कुंडू, रामकुमार कलकल, हरिश सांगा, हरज्ञान सिंह, राजकुमार सिहाग, कुलदीप शर्मा, महेंद्र फौगाट, चुन्नीलाल सांगवान आदि ने बताया कि बंदरों की समस्या के लिए सर छोटूराम धर्मशाला में बैठक आयोजित की थी और सचिव व चेयरमैन को समस्या से मौखिक रूप से अवगत कराया था। इसके बावजूद नगर परिषद ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं जिसके चलते लोगों में अधिकारियों के प्रति रोष है। उन्होंने बताया कि पूरे दादरी शहर में बंदरों का आतंक हैं लेकिन अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इन्होंने ज्ञापन में चेतावनी दी कि अगर 22 अक्तूबर तक कोई कदम नहीं उठाए गए तो 25 अक्तूबर को शहर में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। पार्षद कुलदीप गांधी और वीरेंद्र पप्पू ने बताया कि हर बैठक में बंदरों पकड़ने का मुद्दा उठाया जाता है लेकिन प्रक्रिया कागजी कार्रवाई में ही उलझकर रह जाती है। चेयरमैन संजय छपारिया ने उन्हें उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मौखिका आदेश दे चुका है, जल्द लिखित आदेश करूंगा जारी: चेयरमैन
नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया ने बताया कि सचिव को वो बंदर पकड़ो अभियान के टेंडर लगाने के मौखिक आदेश दे चुके हैं और जल्द ही इस संबंध में लिखित आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे। कुछ दिनों में ही 500 बंदरों को पकड़ने का टेंडर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed