{"_id":"5a931ec54f1c1b28428b7678","slug":"141519591109-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा का आइना है बहादुरगढ़ का विकास : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा का आइना है बहादुरगढ़ का विकास : मुख्यमंत्री
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बहादुरगढ़ का विकास हरियाणा के विकास का प्रतिबिंब है और गेट-वे ऑफ हरियाणा बहादुरगढ़ का विकासोन्मुखी योजनाओं में विशेष स्थान है। हरियाणा और देश की राजधानी दिल्ली के कनेक्टिंग प्वाइंट पर सरकार का पूरा फोकस है। मुख्यमंत्री रविवार को बहादुरगढ़ शहर के नवनिर्मित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम परिसर में आयोजित उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने स्थानीय विधायक नरेश कौशिक के साथ स्टेडियम परिसर से करीब 90 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात बहादुरगढ़ क्षेत्र को दी। परियोजनाओं के शुभारंभ उपरांत मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह से सीधा संवाद भी किया।
सीएम ने बहादुरगढ़ शहर को स्वच्छता के साथ ही सुविधाजनक रूप से आगे बढ़ाते हुए वेस्ट जुआ ड्रेन के सुधारीकरण व नवीनीकरण कार्य का आज शिलान्यास किया गया है और करीब 66 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना पर ड्रेन का नवीनीकरण करने के साथ ही दोनों ओर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण के साथ ही बहादुरगढ़ शहर का जहां सौंदर्यकरण होगा वहीं स्वच्छ वातावरण भी क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि शहर को लाइनपार क्षेत्र से जोड़ने वाले रेलवे अंडर पास का निर्माण कार्य चल रहा है, उत्तरी बाईपास के निर्माण की प्रक्रिया भी विभागीय स्तर पर अमल में लाई जा रही है, ऑटो मार्केट के शिफ्टिंग कार्य के साथ ही इस क्षेत्र के संबंधित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का काम सरकार की ओर से प्रभावी ढंग से किया जाएगा। नए बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और इसी के चलते आने वाले दो साल में बहादुरगढ़ क्षेत्र में बड़ा विकासात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
इन प्रोजेक्ट का हुआ उद्घाटन और शिलान्यास
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधायक नरेश कौशिक की मौजूदगी में बहादुरगढ़ की जनता को करीब 90 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 10 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए डॉ. भीमराव अंबडेकर स्टेडियम व गांव परनाला में 4 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित पावर हाउस का उद्घाटन किया। वहीं करीब 66 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली शहर की वेस्ट जुआ ड्रेन के नवीनीकरण कार्य, करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से किला मोहल्ला में बनने वाले सामुदायिक केंद्र और करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से बालोर-सिद्दीपुर ईस्सरहेड़ी सड़क के विस्तारीकरण व नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, उपायुक्त सोनल गोयल, एसएसपी बी सतीश बालन, एसडीएम जगनिवास, अश्विनी शर्मा, धर्मवीर वर्मा, अशोक गुप्ता, सुनीता धनखड़, सुनीता चौहान, कमलेश अत्री व आशा छिल्लर भी मौजूद रहे।
हरियाणा का आइना है बहादुरगढ़ का विकास : मुख्यमंत्री
-मुख्यमंत्री ने बहादुरगढ़ के लिए की करीब 90 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की शुरुआत
-उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह में बोले मुख्यमंत्री, राजधानी के कनेक्टिंग प्वाइंट पर है सरकार का पूरा फोकस